{"_id":"41e528a440a5d21270c8eb690ff6a347","slug":"the-death-of-the-mother-and-son-of-tractor-collision-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर की टक्कर से मां-बेटे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर की टक्कर से मां-बेटे की मौत
अमर उजाला, उन्नाव
Updated Mon, 11 Jan 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक और उसकी मां की मौत हो गई, जबकि युवक का भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे यहां के स्वास्थ्य केंद्र से लखनऊ ट्रामा सेंटर रिफर किया गया है। हादसे के वक्त बाइक चालक हेलमेट नहीं पहने था। पुलिस ट्रैक्टर व उसके चालक का पता लगा रही है।
विज्ञापन
बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव जोगीकोट के मजरा रसूलवापुर निवासी मोहाना (45) पत्नी मुन्ना निषाद रविवार को अपने छोटे बेटे मनीष कुमार (17) और पौत्र अशोक (10) पुत्र रामबरन के साथ बाइक से बांगरमऊ बाजार खरीददारी करने जा रहीं थीं। बाइक मनीष चला रहा था। संडीला-बांगरमऊ मार्ग पर अतरधनी गांव के पास ईंटों से लदे ट्रैक्टर ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक चालक युवक, उसकी मां और भतीजा घायल हो गए। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर भगा ले गया।
विज्ञापन
पुलिस ने लोगों की मदद से तीनों घायलों को बांगरमऊ स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मोहाना और बेटे मनीष को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल अशोक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे लखनऊ रिफर कर दिया। डॉक्टरों के मुताबिक अशोक के बाएं पैर में फ्रैक्चर हुआ है और शरीर के कई अंगों में गहरी चोटेें हैं। बांगरमऊ कोतवाली प्रभारी सतीश कुमार गौतम ने बताया कि बाइक में टक्कर मारने वाले ट्रैक्टर व उसके चालक तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन