{"_id":"584ef7144f1c1b6e65649752","slug":"the-death-of-the-couple-rider-car-dumper-collision","type":"story","status":"publish","title_hn":"डंपर की टक्कर से कार सवार दंपति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डंपर की टक्कर से कार सवार दंपति की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
Updated Tue, 13 Dec 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
मौके पर लगी भीड़
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हसनगंज कोतवाली के गांव सिमरा निवासी जितेंद्र पाल (26) पुत्र कमलेश की पत्नी कुसुमलता (24) आठ माह की गर्भवती थी। सोमवार सुबह करीब दस बजे जितेंद्र कार से पत्नी कुसुमलता का चेकअप कराने के लिए लखनऊ जा रहे थे। वह अपने गांव से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर लखनऊ के काकोरी चौकी के पास घुघरी तालाब के सामने पहुंचे थे कि तेज रफ्तार से आए डंपर ने कार में टक्कर मार दी। इससे कार सामने एक दीवार में टकरा कर पलट गई। हादसे में जितेंद्र व उनकी पत्नी कुसुमलता की मौके पर मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर सिमरा गांव के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। वे घटनास्थल पर ब्रेकर बनवाने और मृतक के परिजनों को मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर रास्ता जाम कर दिए। मोहान विधायक राधेालाल रावत, ब्लाक प्रमुख सेवकलाल व भाजपा नेता विनय चौधरी भी जाम लगाए ग्रामीणों के समर्थन में पहुंच गए। मामला बढ़ता देख सरोजनी नगर एसडीएम शैलेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। एसडीएम ने भरोसा दिया कि जल्द ही डंपर चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। तब जाकर ग्रामीण शांत हुए और लगभग डेढ़ घंटे बाद रास्ता खुला। मृतक दो भाइयों में बड़ा था। वह हसनगंज में रेडीमेट कपड़ों की दुकान करता था। बेटे-बहू की मौत से माता-पिता का रो-रो कर बुरा हाल था।