फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   The dead body of the farmer reached home, the relatives got angry

Unnao News: किसान का शव घर पहुंचा, आक्रोशित हुए परिजन

Tue, 04 Apr 2023 01:20 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 04 Apr 2023 01:20 AM IST
विज्ञापन
The dead body of the farmer reached home, the relatives got angry

विज्ञापन
उन्नाव। सड़क हादसे में बाइक सवार किसान की मौत के बाद परिजनों हंगामा किया। कई घंटे घर शव रखकर मुआवजा और ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार करने की मांग पर अड़ गए। हंगामे की सूचना पर कई थानों से पुलिस पहुंची। ईट-भट्ठा कर्मी एक लाख रुपये आर्थिक मदद देने के पहुंचा तो भीड़ ने उसके साथ भी मारपीट की। बाद में ग्राम प्रधान के समझाने पर परिजन शांत हुए और आर्थिक मदद ली और शव का अंतिम संस्कार किया।
माखी थानाक्षेत्र के गोपीखेड़ा गांव निवासी बाइक सवार किसान नंदकिशोर (50) की शनिवार को रऊकरना-परेंदा मार्ग पर बिरसिंहपुर गांव के पास ईंट लदे ट्रैक्टर- ट्राली की टक्कर से मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम के बाद रविवार शव गांव पहुंचा तो कोहराम मच गया। परिजनों ने शव को घर के बाहर रख कर कार्रवाई न होने तक शव का अंतिम संस्कार करने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन

आक्रोशित भीड़ ने टक्कर मारने वाले ट्रैक्टर में भी तोडफ़ोड़ की। पुलिस के बुलाने पर पहुंचा भट्ठा कर्मचारी की कार को भी कब्जे में ले लिया उससे मारपीट की,इससे उसे चोटें आईं। भट्ठा संचालक ने एक लाख की सहायता राशि दी, लेकिन परिजन नहीं माने। हंगामे और बवाल की सूचना पर माखी, सफीपुर, आसीवन, फतेहपुर चौरासी और बांगरमऊ कोतवाली से फोर्स पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव से लेकर एक किमी दूर नहर कोठी तक पुलिस बल तैनात रहा। बाद में माखी ग्राम प्रधान शिशुपाल सिंह पहुंचे। उन्होंने कड़ी से कड़ी सजा दिलाने का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजन शांत हुए और परियर घाट पर शव का अंतिम संस्कार किया।
माखी थानाध्यक्ष रामआसरे चौधरी ने बताया कि वाहन नंबर के आधार पर अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। चालक का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed