फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   The culvert built 65 years ago on Sharda Canal is dangerous, traffic will be closed

Unnao News: शारदा नहर पर 65 साल पहले बनी पुलिया खतरनाक, बंद होगा आवागमन

Tue, 05 Aug 2025 01:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Tue, 05 Aug 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
The culvert built 65 years ago on Sharda Canal is dangerous, traffic will be closed
शुक्लाखेड़ा मार्ग पर शारदा नहर पर बनी पुलिया की टूटी रेलिंग।  - फोटो : शुक्लाखेड़ा मार्ग पर शारदा नहर पर बनी पुलिया की टूटी रेलिंग।
उन्नाव। लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता रवींद्र सिंह ने नवाबगंज बिछिया मार्ग पर शारदा नहर पर किमी नौ पर बनी पुलिया का निरीक्षण किया। अभियंता को पुलिया क्षतिग्रस्त मिली। किनारे की दीवारें भी टूटी थीं। नीचे की तरफ पैरापिट झुकी और कई जगहों पर गिरी मिली। वर्ष 1960 में पुलिया का निर्माण हुआ था। करीब 65 साल बाद भी पुलिया की मरम्मत नहीं कराई गई है। इसको देखते हुए अभियंता ने पुलिया को यातायात के लिए असुरक्षित बताया और यातायात रोकने के इंतजाम करने के निर्देश दिए। साथ ही वाहनों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था बनाने के निर्देश भी एक्सईएन को दिए। वहीं यातायात बंद होने से करीब एक लाख की आबादी प्रभावित होगी।
विज्ञापन

पिछले माह गुजरात सहित अन्य गैर प्रांतों में पुल ढहने की घटनाओं का संज्ञान लेकर शासन ने प्रदेश में भी ऐसे पुल पुलियों की जांच कराकर सूची तैयार कराने के निर्देश दिए थे जो 50 साल पुराने थे। इस पर लोक निर्माण विभाग ने इंजीनियरों की टीमें गठित करके सत्यापन शुरू कराया था। इंजीनियरों द्वारा करीब 150 पुल, पुलियों की जांच की गई। इसमें 21 पुल व पुलियों को क्षतिग्रस्त मिलीं।
विज्ञापन

किसी की बेयरिंग कोर्ट क्षतिग्रस्त है तो किस की रेलिंग टूटी है। किसी की अप्रोच रोड बाढ़ से कट गया है। इन्हीं से नवाबगंज बिछिया मार्ग पर शारदा नहर पर किमी नौ पर बनी पुलिया को क्षतिग्रस्त पाया गया और यातायात की दृष्टि से इस पुलिया को असुरक्षित बताया गया। मुख्य अभियंता ने पुलिया निर्माण के लिए 1.30 करोड़ के तैयार कर जल्द मंजूरी के लिए शासन को भेजने के भी निर्देश दिए। इस पुलिया से यातायात बंद कर देने से करीब 17 गांवों की एक लाख की आबादी को पांच किमी का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
केस-1
बक्सर पुल की बेयरिंग कोर्ट क्षतिग्रस्त, पिलर में दरार
बक्सर पुल 17 साल पहले गंगा नदी पर वर्ष 2008 में बना था। इसकी लंबाई 810.43 मीटर है। इंजीनियरों ने पुल की जांच की तो पुल की बेयरिंग कोर्ट क्षतिग्रस्त मिली। वहीं पिलर नंबर 10 पर दरार पाई गई। पुल के ऊपरी मार्ग पर भी गड्ढे मिले हैं। सत्यापनकर्ताओं ने इसे ठीक कराने की संस्तुति की है। यह पुल फतेहपुर को भी जोड़ता है। इसलिए इस पर यातायात अधिक है।
----
केस-2
सात साल पहले बने पुल का पहुंच मार्ग क्षतिग्रस्त
बीघापुर में गंगा नदी पर वर्ष 2018 में बना डोमनपुर गढ़ेवा पुल एक किमी लंबा है। जांच में इस पुल की सर्विस रोड करीब सौ मीटर बाढ़ में बह गई है, हालांकि पीडब्ल्यूडी ने इस पहुंच मार्ग पर यातायात रोक दिया है। इसके साथ ही पहुंच मार्ग की मरम्मत की संस्तुति की है।
----
केस-3
पुलिया की रेलिंग टूटी, आवागमन खतरनाक
वर्ष 1990 में शुक्लाखेड़ा संपर्क मार्ग पर 12 मीटर की पुलिया बनी थी। इसके सत्यापन में पुलिया की रेलिंग टूटी मिली है। इस पुलिया से यातायात खतरों भरा है। रात के अंधेरे में इस मार्ग से निकलना खतरनाक बना हुआ है। पीडब्ल्यूडी ने इसकी मरम्मत की रिपोर्ट दी है।

----
50 साल पुराने पुलों का सर्वे कराने के आदेश के बाद सत्यापन कराया गया है। इसमें 21 पुल और पुलिया आंशिक क्षतिग्रस्त मिले हैं। बक्सर पुल के पिलर में दरार मिली है। मुख्य अभियंता के निर्देश पर एक पुलिया में यातायात रोका जाएगा। इसके लिए वैकल्पिक व्यवस्था की तैयारी की जा रही है।
हरदयाल अहिरवार, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड
----
यह भी पुल-पुलिया मिले हैं आंशिक क्षतिग्रस्त
-धानीखेड़ा जयराजमऊ से गंगानगर संपर्क मार्ग पर बना पुल
-रघुखेड़ा संपर्क मार्ग के किमी दो पर बना पुल
-गौरा व गौरइया संपर्क मार्ग
-भगाने का पुरवा संपर्क मार्ग
-खेरवा संपर्क मार्ग
-पुरवा गिलसहामऊ कालूखेड़ा संपर्क मार्ग
-मंगतखेड़ा कांथा सोहरामऊ किमी तीन
-बसहा पुल
-मंगतखेड़ा कांथा सोहरामऊ में किमी छह
-हिलौली भवानीगंज पिपरी जोरावरगंज किमी 13
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed