फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   The crooks ran after robbing the chain of employment

बाइक सवार महिला की चेन लूटकर भागे बदमाश

Sun, 05 Jul 2020 01:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2020 01:12 AM IST
विज्ञापन
The crooks ran after robbing the chain of employment
अचलगंज(उन्नाव)। उन्नाव-रायबरेली मार्ग पर बाइक सवार दो लुटेरों ने पति के साथ बाइक से जा रही महिला की चेन लूट ली। पीड़िता रोजगार सेवक है। वह घटना के वक्त पति व मासूम बच्चे को गोद में लेकर गांव जा रही थी। पति की तहरीर पर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

बीघापुर थाना क्षेत्र के बहुराजमऊ गांव निवासी विनय शुक्ला की पत्नी अंकिता रैथाना गांव में रोजगार सेवक है। शुक्रवार सुबह अंकिता अपने डेढ़ साल के बेटे व पति के साथ बाइक से अचलगंज आई थी। दोपहर को गांव लौटते समय पति अभी इसी थाना क्षेत्र के भैसई नौबस्ता गांव के सामने पहुंचा था कि पीछे से एक बाइक पर सवार दो लुटेरों में एक ने झपट्टा मारकर अंकिता के गले से चेन खींच ली और बीघापुर की ओर भाग निकले। पचोड्डा गांव तक पति ने उनका पीछा भी किया पर लुटेरे नहीं मिले। दहशत में पति-पत्नी थाना जाने की जगह घर चले गए। शनिवार को थाना पहुंचे दंपति ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। प्रभारी निरीक्षक अतुल तिवारी ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। बेथर चौकी के उपनिरीक्षक दीपक कुमार को मौके पर भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed