{"_id":"5d2e1ca28ebc3e6d0f40d333","slug":"the-cousin-was-looted-with-brother-in-law-unnao-news-knp501910375","type":"story","status":"publish","title_hn":"चचेरे भाई ने बहनोई के साथ मिलकर लूटी थी रकम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चचेरे भाई ने बहनोई के साथ मिलकर लूटी थी रकम
विज्ञापन
उन्नाव। असोहा में पेट्रोल पंप के मुनीम से हुई 1.29 लाख रुपये लूट की घटना का मंगलवार को एसपी ने खुलासा किया। मुनीम के चचेरे भाई ने अपने बहनोई व चार साथियों के साथ मिलकर लूट की थी। पुलिस ने तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से लूटी गई रकम में 80 हजार रुपये व बिना नंबर प्लेट की पल्सर बाइक बरामद की है। जबकि तीन अन्य आरोपी भाग निकले। आरोपियों ने लूट से पहले एक सप्ताह तक रेकी की थी।
पुलिस लाइन स्थित सभागार में एसपी एपमी वर्मा ने बताया कि असोहा थानाक्षेत्र के पहासा स्थित पेट्रोल पंप के मुनीम अतुल यादव से 8 जुलाई को बाइक सवार तीन युवकों ने 1.29 लाख रुपये से भरा बैग लूट लिया था। पुलिस को सर्विलांस के जरिए जानकारी मिली कि मुनीम के चचेरे भाई रिंकू ने अपने साथियों के साथ मिल लूट की घटना को अंजाम दिया है।
पुलिस ने रिंकू को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने लूट की बात कबूल कर ली। रिंकू ने बताया कि कानपुर चकेरी में रहने वाले बहनोई जीतू को रुपयों की जरूरत थी। जीतू के कहने पर उसने लूट की योजना बनाई थी और अपने चार साथियों के साथ मिलकर रुपये लूट लिए थे। लूटे गए रकम का अभी बंटवारा नहीं हुआ था। पुलिस ने रिंकू के अलावा कानपुर महाराजपुर निवासी नायाब अली व कानपुर के भैरमपुर निवासी दीपक यादव को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि रिंकू का बहनोई जीतू, फतेहपुर के जाफरगंज निवासी दीपू व कानपुर चकेरी निवासी सर्वेश भाग निकले। पुलिस ने नायाब अली व दीपक के पास दो तमंचा व कारतूस व लूटी गई रकम में 80 हजार रुपये बरामद किए। आरोपियों ने बताया कि शेष रकम फरार आरोपियों के पास है। लूट की घटना का खुलासा करने वाली पुलिस टीम में असोहा प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह, एसएसआई राजेश कुमार, उप निरीक्षक मो फिरोज, स्वाट टीम प्रभारी हरपाल सिंह, खैरूल, राजेश मिश्रा, इफलाक अहमद, रोहित शर्मा शामिल रहे।
विज्ञापन
लूट के लिए सोमवार का दिन चुना था
लूट की घटना से पहले आरोपियों ने एक सप्ताह तक रेकी थी। उन्होंने पेट्रोल पंप में प्रतिदिन होने वाली बिक्री का भी अनुमान लगाया था। रेकी के बाद उन्होंने लूट के लिए सोमवार का दिन निर्धारित किया था। रिंकू को पता था कि शनिवार व रविवार को होने वाली बिक्री के रुपये सोमवार को ही जमा किए जाते हैं। जिस पर उन्होंने सोमवार को मुनीम से रकम लूट ली थी। इस दौरान पहचाने जाने से बचने के लिए उन्होंने चेहरा ढक लिया था।