फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   The courageous king Chandrika Bux had killed the British commander.

Unnao News: साहसी राजा चंद्रिका बक्स ने अंग्रेज कमांडर को उतारा था मौत के घाट

Tue, 13 Aug 2024 12:50 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Aug 2024 12:50 AM IST
विज्ञापन
The courageous king Chandrika Bux had killed the British commander.
अचलगंज। मात्र 17 साल की कम उम्र में राज सिंहासन संभालने वाले वीर और साहसी राजा चंद्रिका बक्स सिंह ने अंग्रेजी सेना को परास्त करके उसके एक कमांडर को मौत के घाट उतारा था। इससे बौखलाई अंग्रेजी हुकूमत ने धोखे से उन्हें गिरफ्तार करके समुद्र में डुबो दिया था।
विज्ञापन


बेथर स्टेट में एक नवंबर 1836 को जन्मे चंद्रिका बक्स सिंह के पिता की असमय मौत हो गई थी। जिस कारण उन्हें कम उम्र में ही राजपाठ संभालना पड़ा था। बेहद ही कम उम्र में राजा बने चंद्रिका बक्स सिंह को अंग्रेजी हुकूमत पचा नहीं पा रही थी। पहले स्वतंत्रता आंदोलन के बाद तात्या टोपे के आह्वान पर चंद्रिका बक्स सिंह भी आजादी की लड़ाई में कूद पड़े थे। कानपुर से गंगा पार करते हुए अंग्रेजों के एक दस्ते ने कमांडर मुरे के नेतृत्व में अचलगंज बेथर के बीच (जो आज ढनगना के नाम से जाना जाता है) डेरा डाल दिया था।
विज्ञापन

यहां पर राजा चंद्रिका बक्स सिंह से कई दिन भीषण युद्ध चला था। जिसमें अंग्रेजी सेना परास्त हुई थी। राजा साहब ने कमांडर मुरे को मौत के घाट उतार दिया था। इसके बाद ब्रिटिश हुकूमत ने दिखावा करके पहले संधि की, फिर धोखे से उन्हें गिरफ्तार कर लिया और काला पानी की सजा सुना दी। दो दिसंबर 1857 को जहाज से ले जाते समय बीच समुद्र में उन्हें डुबो कर मौत के घाट उतार दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन





अंग्रेजों ने गजेटियर में किया राजा साहब की वीरता का वर्णन

अंग्रेजों ने गजेटियर में राजा साहब की वीरता का वर्णन किया था। आज भी बेथर में उनके महल के अवशेष देखे जा सकते हैं। अधिकांश भाग पर लोगों ने कब्जा कर लिया है। एक नवंबर को बेथर में उनकी जयंती मनाई जाती है। बेथर में बने स्मारक स्थल में उनकी प्रतिमा स्थापित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed