फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   The contenders for the District Panchayat President will increase

जिला पंचायत अध्यक्ष के दावेदार बढ़ेंगे

Fri, 12 Feb 2021 11:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 12 Feb 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
The contenders for the District Panchayat President will increase
जिला पंचायत कार्यालय। - फोटो : UNNAO
उन्नाव। जिला पंचायत अध्यक्ष सीट पर इस बार आरक्षण नहीं रहेगा। किसी भी जाति, वर्ग का पुरुष या महिला जिला पंचायत सदस्य और अध्यक्ष का चुनाव लड़ सकेगा। इस बार सभी दलों में टिकट के दावेदारों के साथ ही निर्दल चुनाव लड़ने वालों की संख्या अधिक होगी। शुक्रवार को सभी दलों और जिला पंचायत कार्यालय में गहमा-गहमी रही।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव को लेकर सभी दलों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सबसे ज्यादा जोर आजमाइश जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए मची है। जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर आरक्षण को लेकर सभी दलों का शुक्रवार को इंतजार खत्म हो गया। शासन ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद को इस बार अनारक्षित घोषित किया है। दिसंबर 2015 में हुए चुनाव में यह सीट सामान्य महिला के लिए आरक्षित थी।
विज्ञापन

समर्थन चाहने वालों की होड़
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में सभी प्रमुख राजनीतिक दलों ने इस बार भी जिला पंचायत व क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के उम्मीदवारों को पार्टी सिंबल के बजाय सिर्फ समर्थन देने का फैसला लिया है। सभी दलों में पार्टी का समर्थन पाने के लिए होड़ मची है। सबसे ज्यादा जोर आजमाइश भाजपा और सपा में है। हालांकि सभी प्रमुख दलों के जिलाध्यक्ष व जनप्रतिनिधि सिर्फ पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं को ही प्रत्याशी घोषित करने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed