फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   The condition of the youth injured in the collision of the vehicle of the Municipal Chairman is out of danger

Unnao News: पालिका अध्यक्ष के वाहन की टक्कर से घायल युवकों की हालत खतरे से बाहर

Tue, 02 Sep 2025 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Sep 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
The condition of the youth injured in the collision of the vehicle of the Municipal Chairman is out of danger
उन्नाव। कचहरी पुल पर तेज रफ्तार नगर पालिका अध्यक्ष के वाहन की टक्कर से घायल तीनों युवकों का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। उनकी हालत में भी सुधार है। कोतवाल ने परिजनों को फोनकर तहरीर देने देने के लिए कहा। परिजनों ने कहा कि इलाज के बाद तहरीर देंगे।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के मोहल्ला केवटा तालाब निवासी शानू (25), ऋषि राठौर (18) और राज (18) रविवार की रात बाइक से कचहरी पुल होते हुए घर जा रहे थे। उसी समय किसी कार्यक्रम से लौट रहीं नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता भानु मिश्रा के वाहन के आगे चल रहे दूसरे वाहन के लहराने से इनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर बाइक में टक्कर मारते हुए रेलिंग से टकरकार क्षतिग्रस्त हो गई थी। इससे तीनों युवक घायल हो गए थे।
विज्ञापन

तीनों घायलों को पहले जिला अस्पताल ले जाया गया था। भानु मिश्र ने बाद में तीनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराने और खुद खर्च की उठाने की बात कही थी। तीनों का इलाज चल रहा है, उनकी हालत में सुधार है। कोतवाल अजय सिंह ने बताया कि तहरीर देने के लिए फोन भी किया था, लेकिन परिजनों ने हालत में सुधार होने के बाद आगे की कार्रवाई की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed