{"_id":"4e0dc8ddc5aa4907148f4d725af16ce0","slug":"the-cleaning-workers-on-indefinite-strike-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेमियादी हड़ताल पर गए सफाई कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेमियादी हड़ताल पर गए सफाई कर्मी
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Sun, 19 Apr 2015 12:32 AM IST
विज्ञापन
उन्नाव। मांगों को लेकर लंबे समय से संघर्षरत सफाई कर्मचारी शनिवार को एक बार फिर उग्र हो गए। पालिका कार्यालय जमकर नारेबाजी की और हंगामा काटा। हंगामे की जानकारी सदर विधायक पंकज गुप्ता को हुई तो वह कर्मचारियों को समझाने पहुंच गए। विधायक के आश्वासन के बाद कर्मियों के तेवर नर्म पड़े।
वेतन समिति 2008 की संस्तुतियों के निर्णय के बाद वित्त विभाग के आदेश पर नगरीय स्थानीय निकाय के संविदा सफाई कर्मियों को वेतन दिए जाने की मांग को लेकर नगर पालिका उन्नाव के सफाई कर्मचारी कई महीनों से पालिका अधिकारियों के चक्कर लगा रहे हैं।
कई बार विरोध के स्वर भी उठे लेकिन अधिकारियों द्वारा उन्हें कोरा आश्वासन देकर दबा दिया गया। गुरुवार को एक बार फिर सफाई कर्मियों ने अधिकारियों को अल्टीमेटम दिया कि यदि 48 घंटे के भीतर उनकी मांगों को नहीं माना गया तो वह लोग बेमियादी हड़ताल पर चले जाएंगे।
विज्ञापन
इस अल्टीमेटम का भी जब अधिकारियों पर कोई असर नहीं हुआ तो शनिवार को सफाई कर्मचारी सुबह पालिका कार्यालय पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया। कर्मचारियों ने पालिका की अधिशासी अधिकारी रोली गुप्ता व पालिकाध्यक्ष रामचंद्र गुप्ता के विरुद्ध नारेबाजी की। इसके बाद सदर विधायक पंकज गुप्ता पालिका पहुंचे और कर्मचारियों को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया, तब जाकर कर्मचारियों के तेवर कुछ नर्म पड़े लेकिन हड़ताल अनवरत जारी रखने की बात कही।
इस दौरान मुख्य रूप से राजकमल धानुक, बाबादीन धानुक, अशोक धानुक, निहाल असगर, महेश, रमेश, अशोक भारती आदि सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।