{"_id":"67be0efa6e2bc0293b0865c4","slug":"the-chief-minister-also-ordered-verification-of-e-rickshaw-drivers-unnao-news-c-221-1-sknp1055-127447-2025-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: मुख्यमंत्री ने ई-रिक्शा चालकों का भी सत्यापन कराने के दिए आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: मुख्यमंत्री ने ई-रिक्शा चालकों का भी सत्यापन कराने के दिए आदेश
विज्ञापन
उन्नाव। त्योहारों पर कानून व्यवस्था न बिगड़े, इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने पुलिस प्रशासन को सतर्क रहने और ई-रिक्शा चालकों का सत्यापन और अवैध रूप से रह रहे घुसपैठियों को चिह्नित करने के आदेश दिए।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों से कहा कि 26 फरवरी को महाशिवरात्रि का त्योहार मनाया जाएगा। इसी तरह चंद्रदर्शन के आधार पर एक या दो मार्च से रमजान माह प्रारंभ हो रहा है। फिर 13 को होलिका दहन और 14 मार्च को होलिकोत्सव मनाया जाएगा। मार्च में ही चैत्र नवरात्रि, राम नवमी और 30 या 31 मार्च को ईद-उल-फितर जैसे अनेक महत्वपूर्ण पर्व-त्योहार मनाए जाएंगे। अनेक स्थानों पर शोभायात्राओं का आयोजन होगा। मेले आदि लगेंगे। निर्देश दिए कि थाना एवं सर्किल स्तर पर तैनात वरिष्ठ अधिकारी अपने क्षेत्र के धर्मगुरुओं व समाज के अन्य प्रतिष्ठित लोगों के साथ संवाद बनाएं।
शांति कमेटी की बैठक कर लें। सोशल मीडिया पर नजर रखें। होलिका दहन आबादी से दूर कराने का प्रयास करें। संवेदनशील क्षेत्रों को चिह्नित करते हुए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाए। शोभायात्रा में अश्लील व फूहड़ गीत न बजाए जाएं। डीएम गौरांग राठी ने बताया कि मुख्यमंत्री ने त्योहारों के मौके पर हर जगह साफ-सफाई कराने के निर्देश दिए हैं। रेलवे एवं बस स्टेशनों की निगरानी करने के भी आदेश मिले हैं।
विज्ञापन
कहा कि मुख्यमंत्री के आदेशानुसार ई-रिक्शा चालकों का सत्यापन कराया जाएगा। अवैध रूप से रह रहे घुसपैठियों का भी चिह्नांकन होगा। इसके अलावा अवैध टैक्सी स्टैंड को भी हटवाया जाएगा। धर्मस्थलों से अवैध लाउडस्पीकर बजाए जाने की शिकायत मिलने पर नोटिस दी जाएगी। इसके बाद समन्वय से लाउडस्पीकर उतरवाए जाएंगे।