फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   The car rammed into the truck from behind on the expressway

फोटो नंबर-5-एक्सप्रेसवे पर ट्रक में पीछे से घुसी कार।

Mon, 20 Dec 2021 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Dec 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
The car rammed into the truck from behind on the expressway
औरास (उन्नाव)। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर रविवार तड़के पांच बजे तेज रफ्तार कार आगे चल रहे ट्रक से भिड़ गई। हादसे में मासूम समेत सात लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल पांच लोगों को औरास पीएचसी से ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है। रायबरेली निवासी कार सवार राजस्थान से अपने गांव लौट रहे थे। चालक को झपकी आने से हादसे का अंदेशा जताया जा रहा है।
विज्ञापन

रायबरेली के महराजगंज थाना क्षेत्र के लोधुआमऊ निवासी महेंद्र पाल (24) अपनी पत्नी संगीता (23), दो वर्षीय बेटी श्रद्धा, परिवार की गीता (23) पत्नी नरेश कुमार पड़ोसी गांव पूरे उदई निवासी आनंद कुमार (25) उसकी पत्नी शशि (22) व रायबरेली के ही हरचंदपुर थाना क्षेत्र के पारा गांव निवासी शिवानी (15) के साथ राजस्थान के बीकानेर गए थे। रविवार को गांव लौटते समय तड़के करीब बजे एक्सप्रेस वे पर औरास थाना क्षेत्र के दिपवल गांव के सामने कार चला रहे महेंद्र को झपकी लग गई। कार आगे चल रहे ट्रक में पीछे से टकरा गई।
विज्ञापन

हादसे में कार सवार सभी लोग घायल हो गए। घटनास्थल पर पीछे से दो अन्य वाहनों पर सवार परिवार के लोगों ने घायलों को औरास पीएचसी में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर आनंद कुमार, उसकी पत्नी शशि ,संगीता, गीता और शिवानी को टॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। यूपीडा की रेस्क्यू टीम ने क्षतिग्रस्त कार टोल प्लाजा पर खड़ी कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed