फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   The boundary wall of the cow shed could not be built even after nine months

Unnao News: नौ माह बाद भी नहीं बन सकी गोशाला की चहारदीवारी

Tue, 26 Sep 2023 11:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 Sep 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
The boundary wall of the cow shed could not be built even after nine months
गंजमुरादाबाद। पिछले वर्ष स्थापित की गई भिक्खनपुर गोपालपुर की गोशाला की चहारदीवारी नौ माह बाद भी नहीं बन सकी। जिससे गोवंशों को गोशाला में सुरक्षित रख पाना संचालक के लिए मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन

भिक्खनपुर गोपालपुर में 30 दिसंबर 2022 को करीब 10 बीघा भूमि में करीब 1.20 करोड़ की लागत से एक बड़ी गोशाला स्थापित की गई थी। जिसका लोकार्पण सांसद डॉ. हरि साक्षी महाराज ने किया था। इसमें कुल 638 मवेशी संरक्षित हैं। इस गोशाला की चहारदीवारी बनाने के लिए ग्राम प्रधान संध्या अस्थाना ने सांसद से मांग की थी। जिसके अंतर्गत 10 लाख रुपये क्षेत्र पंचायत से तथा करीब 20 लाख रुपये विधायक निधि से बनवाए जाने का प्रावधान सुनिश्चित किया गया था। क्षेत्र पंचायत की ओर से करीब दो माह पूर्व दो ट्राली ईंट आई थी लेकिन उसके बाद अभी तक चहारदीवारी बनवाने की कवायद तेजी नहीं पकड़ सकी।
विज्ञापन

नौ महीने का समय गुजर जाने के बाद भी अभी तक इस गोशाला की चहारदीवारी नहीं बन सकी है। गोशाला के चारों तरफ कंटीले तार की बाड़ लगाकर किसी प्रकार मवेशियों को रोकने का प्रयास किया जाता है लेकिन मवेशी बाड़ तोड़ कर बाहर भाग जाते हैं और खेतों में पहुुंचकर फसलों को नुकसान पहुंचाते हैं। संचालक द्वारा मवेशियों को खदेड़कर गोशाला लाया जाता है। चहारदीवारी न होने के कारण गोशाला में मवेशियों को रोककर रखना संचालक के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। ग्राम पंचायत अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि इस्टीमेट बनने के बाद चहारदीवारी बनाने की कवायद शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed