{"_id":"676da7a3de8215ecf30b1b14","slug":"the-body-of-a-young-man-was-found-in-a-pit-outside-the-settlement-unnao-news-c-221-1-uno1001-124615-2024-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: बस्ती के बाहर गड्ढे में मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: बस्ती के बाहर गड्ढे में मिला युवक का शव
विज्ञापन
गंजमुरादाबाद। झखरा गांव निवासी युवक का शव बस्ती से बाहर गड्ढे में मिला। पोस्टमार्टम में शराब पीने और हृदयगति रुकने से मौत की पुष्टि हुई है। विसरा सुरक्षित किया गया है।
बांगरमऊ कोतवाली झखरा गांव निवासी प्रभुदयाल (40) बुधवार शाम घर से निकला था। रात तक घर न लौटने पर परिजनों ने तलाश की, लेकिन नहीं मिला। गुरुवार सुबह उसका शव गांव से 150 मीटर दूर गड्ढे में मिला। मुंह और नाक के पास खून लगा होने से मामला संदिग्ध देख नजर आया। मृतक के भाई छत्रपाल की सूचना पर सीओ और कोतवाल राजेश पाठक ने जांच की। भाई ने बताया कि प्रभुदयाल ने जमीन भी बेची थी, कितने रुपये मिले थे यह पता नहीं। गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम हुआ।
सीओ अरविंद कुमार चौरसिया ने बताया कि मृतक के माता-पिता की मौत पहले हो चुकी है। वह अविवाहित था, मजदूरी कर पेट पालता था। पोस्टमार्टम में शराब मिलने के साथ हृदयगति रुकने से मौत की पुष्टि हुई है।