फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   The body of a villager was found hanging from a tree with a rope

Unnao News: पेड़ से रस्सी के फंदे से लटका मिला ग्रामीण का शव

Sat, 28 Jun 2025 06:24 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Sat, 28 Jun 2025 06:24 PM IST
विज्ञापन
The body of a villager was found hanging from a tree with a rope

विज्ञापन
फतेहपुर चौरासी। खेत पर गए अविवाहित अधेड़ का शव घर से आधा किमी दूर बबूल के पेड़ पर रस्सी के फंदे से लटका मिला। मृतक के भाई की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।थानाक्षेत्र के गांव चौगवां निवासी शिवनारायण ऊर्फ बदलू निषाद (53) शनिवार को सुबह पांच बजे घर से खेत के लिए निकले थे। नौ बजे के करीब ग्रामीणों ने गांव के ही रामप्रसाद के खेत में खड़े बबूल के पेड़ पर रस्सी के फंदे से शिवनारायण का शव लटका देखा। शिवनारायण के बड़े भाई मन्ना ने बताया कि उनकी दो साल से मानसिक हालत ठीक नहीं थी। वह बीमार रहते थे। इसी के चलते आत्महत्या की है। शिवनारायण सात भाई एक बहन में छठे नंबर पर थे। प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि मृतक के बड़े भाई की सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed