{"_id":"681f96895474a5190305a9af","slug":"the-body-of-a-middle-aged-man-was-found-hanging-and-that-of-a-young-man-was-found-near-the-railway-track-unnao-news-c-221-1-uno1001-130820-2025-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: अधेड़ का फंदे से और युवक का रेलवे ट्रैक के पास मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: अधेड़ का फंदे से और युवक का रेलवे ट्रैक के पास मिला शव
विज्ञापन
परियर/बांगरमऊ। अलग-अलग कोतवाली क्षेत्रों में एक अधेड़ का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला। वहीं, बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में युवक का शव रेलवे ट्रैक के पास मिला। दोनों शव की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस के मुताबिक शव दो से तीन दिन पुराने हैं।
सफीपुर कोतवाली के पनपथा गांव के पास गंगा नदी जाने वाले रास्ते पर अमरूद के बाग में करीब 50 साल के अधेड़ का शव दुपट्टे के फंदे से लटका मिला। ग्रामीणों की सूचना पर सफीपुर कोतवाली प्रभारी सुब्रत नारायण पहुंचे और जांच की। मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। मृतक हल्के नीले रंग की चेकदार शर्ट और हल्के काले रंग की पैंट पहने हुए था। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मृतक के शरीर पर जाहिर तौर पर कोई चोट नजर नहीं आई। शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया गया है। पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
बांगरमऊ कोतवाली के ब्लाॅक रोड पर रेलवे ट्रैक से करीब दो सौ मीटर की दूरी पर एक कोल्ड स्टोरेज के पास करीब 36 साल का युवक मृत मिला। दुर्गंध आने पर शनिवार सुबह किसानों ने देखा तो पुलिस को जानकारी दी। चौकी इंचार्ज राजीव भदौरिया पहुंचे और जांच की। शव दो-तीन दिन पुराना है। पुलिस ने मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। युवक गहरे नीले रंग की जींस और पीले रंग की शर्ट पहने हुए था। शव के पास ही तंबाकू की पुड़िया, शराब की खाली शीशी और प्लास्टिक के दो खाली ग्लास भी मिले हैं।
विज्ञापन
पुलिस को शक है कि मृतक के साथ कोई और भी व्यक्ति मौजूद था। नशे में मौत या फिर शराब पिलाने के बाद हत्या की गई है। इसकी पुष्टि के लिए पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। कोतवाल चंद्रकांत सिंह ने बताया कि मृतक के नशे का लती होने का अनुमान है। मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।