फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   The body of a grocery merchant from Gorakhpur was found in a car parked on the expressway

Unnao News: एक्सप्रेसवे पर खड़ी कार में मिला गोरखपुर के किराना व्यापारी का शव

Thu, 04 Sep 2025 12:41 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Sep 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
The body of a grocery merchant from Gorakhpur was found in a car parked on the expressway
फोटो-29- रमन धर दुबे (फाइल फोटो)। स्रोत: परिजन
गंजमुरादाबाद (उन्नाव)। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर बेहटामुजावर थाना क्षेत्र के गढ़ा गांव में बुधवार की शाम खड़ी कार में युवक का शव मिला। कार स्टार्ट थी और एसी चल रहा था। सीट के बगल में शराब की खाली बोतल और गिलास मिला है। युवक की पहचान गोरखपुर के किराना व्यापारी के रूप में हुई है। वह बेटी से मिलने गुरुगांव जा रहे थे।
विज्ञापन

एक्सप्रेसवे पर बेहटामुजावर थानाक्षेत्र के गढ़ा गांव के पास सफेद रंग की कार बुधवार सुबह करीब तीन बजे से आगरा जाने वाली लेन पर खड़ी दिखी। यूपीडा की रेस्क्यू टीम पहुंची तो चालक सीट पर बैठा युवक शराब पीते दिखा।
विज्ञापन

टीम ने वहां से हटने के लिए कहा तो पांच मिनट में निकलने की बात कही। इसके बाद भी कार दिन भर खड़ी रही।
युवक के सोने की आशंका पर किसी ने ध्यान नहीं दिया। बुधवार शाम पांच बजे तक जब कार नहीं हटी तो पीआरवी और यूपीडा को शक हुआ। जाकर देखा तो कार स्टॉर्ट थी, शीशे बंद और एसी चल रहा था। गाड़ी का दरवाजा खोलकर देखा तो युवक की मौत हो चुकी थी। सीट के पास शराब की खाली बोतल, गिलास, एक चादर और अमरूद मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने पास से मिले कागजात के आधार पर परिजनों से संपर्क किया। उसकी पहचान गोरखपुर निवासी रमन धर दुबे (41) दुबे के रूप में हुई। छोटे भाई अमन धर दुबे ने बताया कि रमन किराना का थोक व्यापार करते थे। मंगलवार शाम बेटी के पास गुरुगांव जाने के लिए अकेले निकले थे। बताया कि घर से निकलते समय ही रमन नशे में थे। वह और चालक भी गाड़ी में थे। दस किलोमीटर चलने के बाद भाई ने जिद कर दोनों को जबरन उतार दिया था और अकेले ही बेटी के यहां जाने की बात कहकर चले गए। थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार ने बताया कि नशे में होने और लगातार एसी चलने से सांस लेने में दिक्कत या ह्रदयगति रुकने से मौत हुई हो। एसओ ने बताया कि अन्य संभावित बिंदुओं पर भी पुलिस जांच कर रही है।

फोटो-29- रमन धर दुबे (फाइल फोटो)। स्रोत: परिजन

फोटो-29- रमन धर दुबे (फाइल फोटो)। स्रोत: परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed