{"_id":"5ebeeba98ebc3e909d5b7b58","slug":"the-bodies-of-the-dead-arrived-in-a-gun-accident-created-chaos-unnao-news-knp5603487104","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुना हादसे में मृतकों के शव पहुंचे, मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुना हादसे में मृतकों के शव पहुंचे, मचा कोहराम
विज्ञापन
मध्यप्रदेश के गुना में सड़क हादसे में मृतकों शव गांव पहुंचने के बाद लगी भीड़।
- फोटो : UNNAO
पाटन(उन्नाव)। मध्य प्रदेश के गुना में बुधवार की रात हुए सड़क हादसे में बीघापुर तहसील क्षेत्र के तीनों कामगारों के शव शुक्रवार को घर पहुंचे तो कोहराम मच गया। मध्य प्रदेश सरकार ने सरकारी वाहन से शवों को पीएचसी सुमेरपुर भेजा था।
बिहार थाना क्षेत्र के छांछीराईखेड़ा गांव निवासी दिलीप पाल, पुरंदरपुर निवासी रमेश पाल व जानकीगंज बिहार निवासी अजीत समेत इसी थाना क्षेत्र के 11 लोग मुंबई में रहकर नौकरी करते थे। बुधवार को ट्रक से घर लौटने के दौरान मध्य प्रदेश के गुना में ट्रक पलटने से तीनों की मौत हो गई थी। अन्य घायल हो गए थे। शुक्रवार को मध्यप्रदेश सरकार ने तीनों के शव एंबुलेंस के जरिए सुमेरपुर सीएचसी पहुंचाए। एसडीएम दयाशंकर पाठक व सीओ अंजनी राय की मौजूदगी में शवों को परिजनों के सपुर्द किया गया।
शवों के अंतिम संस्कार के लिए मध्यप्रदेश सरकार की ओर से भेजी गई 15-15 हजार की धनराशि भी परिजनों को दी गई। जैसे ही शव घर पहुंचे तो परिजनों में कोहराम मच गया। क्षेत्र के तीनों लोगों की मौत की सूचना मिलने के बाद से ही रिश्तेदारों के आने का सिलसिला जारी हो गया था। कुछ समय घर पर रुकने के बाद सभी का अंतिम संस्कार कर दिया गया। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा घोषित की गई 2 लाख की आर्थिक मदद फिलहाल परिजनों को नहीं दी जा सकी है।