फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   The bike collided with the Nilgai, the dead body of the woman

नीलगाय से टकराई बाइक, महिला की मौत, भाई व पौत्री घायल

Tue, 12 Jul 2022 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jul 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
The bike collided with the Nilgai, the dead body of the woman
बांगरमऊ (उन्नाव)। बेहटा मुजावर थानाक्षेत्र में संडीला मार्ग पर नीलगाय की टक्कर से बाइक सड़क किनारे खंती में चली गई। हादसे में महिला की मौत हो गई जबकि उसका भाई व पौत्री घायल हो गई।
विज्ञापन

हरदोई के थाना कासिमपुर के गांव सुखनखेड़ा निवासी शिवप्यारी (50) फतेहपुर चौरासी थानाक्षेत्र के बरुआघाट गांव निवासी भाई घनश्याम के यहां आयोजित कथा में पौत्री सोनम (10) के साथ आईं थीं। सोमवार को भाई घनश्याम बहन व पौत्री को बाइक से घर छोड़ने जा रहा था। बेहटा मुजावर थानाक्षेत्र के संडीला मार्ग पर गोशाकुतुब गांव के निकट नीलगाय के टक्कर मारने से बाइक अनियंत्रित हो गई और खंती में चली गई। पीछे बैठी शिवप्यारी की घटनास्थल पर मौत हो गई। वहीं घनश्याम व सोनम घायल हो गए। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed