फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   The balcony of the land archives office fell, the advocate narrowly survived

Unnao News: भूमि अभिलेखागार कार्यालय का छज्जा गिरा, बाल-बाल बचे अधिवक्ता

Fri, 26 May 2023 12:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Fri, 26 May 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
The balcony of the land archives office fell, the advocate narrowly survived
उन्नाव। कलक्ट्रेट परिसर में स्थित भूमि अभिलेखागार कार्यालय का दो फुट आगे निकला छज्जा अचानक भरभराकर गिर गया। इसमें कुछ हिस्सा नीचे एक अधिवक्ता की टिनशेड पर गिरा। जिससे शेड काफी क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं अधिवक्ता बाल बाल बच गए। शुक्र इस बात का रहा कि उस समय वहां से कोई निकल नहीं रहा था।
विज्ञापन

गुरुवार दोपहर दो बजे के करीब भूमि अभिलेखागार का जर्जर छज्जा भरभरा कर गिर गया। रेलिंग का मलबा भवन के बाहर अधिवक्ता बृजपाल सिंह के चैंबर पर जा गिरा। जिससे चैंबर पर पड़ा टिनशेड क्षतिग्रस्त हो गया। जिस समय रेलिंग का मलबा गिरा, अधिवक्ता अपने चैंबर में दो वादकारियों के साथ मौजूद थे। टिनशेड पर ही छज्जे का मलबा रुक जाने से अधिवक्ता व अन्य लोग बाल बाल बच गए। अभिलेखागार का छज्जा गिरने की सूचना कर्मचारियों ने नाजिर अरुण पांडेय को दी। उन्होंने एडीएम (वित्त/राजस्व) नरेंद्र सिंह को जानकारी दी। एडीएम ने बताया कि छज्जे व रेलिंग की मरम्मत कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed