फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   The attack on Azam MP Sakshi Maharaj

सांसद साक्षी माहराज ने आजम पर किया हमला

Sun, 14 Feb 2016 12:45 AM IST
अमर उजाला, उन्नाव
अमर उजाला, उन्नाव Updated Sun, 14 Feb 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
The attack on Azam MP Sakshi Maharaj

फेसबुक पर आपत्तिजनक टिप्पणी प्रकरण में जिला जेल में निरुद्ध हिंदू युवा वाहिनी के नगर प्रभारी अमित शुक्ला से शनिवार को सांसद साक्षी महराज ने जेल में मुलाकात की। उन्होंने कहा पूरी पार्टी अमित के साथ खड़ी है और न्याय के लिए हर लड़ाई जारी रहेगी।

विज्ञापन

मुलाकात के बाद उन्होंने कहा कि अमित अपराधी नहीं हैं। उन्होंने केवल दूसरे पक्ष की ओर से भेजी गई अश्लील पोस्ट के रिएक्शन में टिप्पणी की थी। प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि अमित के खिलाफ की गई कार्रवाई व दूसरे पक्ष के आरोपियों की गिरफ्तारी न होना यह सब मंत्री आजम खां के इशारे पर हो रहा है। सांसद ने दूसरे पक्ष के तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की मांग की। कहा कि जब तक वह तीनों जेल नहीं जाएंगे अमित भी बेल नहीं कराएगा। सांसद ने कहा, ‘कोई हमारी धार्मिक को भावनाओं को ठेस पहुंचाए तो हम चुप कैसे रह सकते हैं’। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन मामले निष्पक्ष तरीके से काम करे। कहा कि वह एक जैसे मामले में किसी को बिल्कुल नहीं और किसी को ज्यादा सजा कैसे जे सकता है। इस दौरान वहां मौजूद अमित की मां अन्नपूर्णा शुक्ला ने कहा कि बेटे के किए पर कोई पछतावा नहीं है। कहा कि उसने वही किया जो भावनाओं को ठेस पहुंचाने पर कोई भी व्यक्ति करता।
विज्ञापन


जेएनयू मामले में दोषियों को फांसी की मांग
उन्नाव। अपने कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता के दौरान जेएनयू मामले पर कहा कि राष्ट्र का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। उन्होंने विपक्षी दलों पर राजनीतिक करने का आरोप लगाया। उन्होंने देश विरोधी नारे लगाने वालों को फांसी की सजा देने की मांग की। उन्होंने कहा कि देश की अस्मिता के जुड़े इस मामले में भी कांग्रेस राजनीति कर रही है। इशरत जहां प्रकरण पर उन्होंने कहा कि हेडली ने कोर्ट में दी गई गवाही में साफ कर दिया है कि इशरत जहां लश्कर की सदस्य थीं और आतंकी थी। उन्होंने कहा कि इशरतजहां का समर्थन करने वाले कांग्रेसियों को माफी मांगनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनाव में जातिवाद कभी खत्म नहीं हो सकता
उन्नाव। प्रदेश में होने वाले अगले विधानसभा चुनाव पर सांसद ने कहा कि चुनाव विकास वाद पर नहीं जातिवाद पर लड़ा जाएगा। सांसद साक्षी महराज ने कहा कि यूपी में जातिवाद खत्म ही नहीं किया जा सकता। कहा कि बिहार में प्रधानमंत्री मोदी, भाजपा या अमित शाह चुनाव नहीं हारे हैं वहां जातिवाद जीता है और विकास वाद हारा है। पूर्व मुख्यमंत्री  कल्याण सिंह का उदाहरण पेश करते हुए उन्होंने पिछड़े वर्ग के फैक्टर की ओर इशारा किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed