फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   testing,unnao,corona news

कोरोना की चौथी लहरः स्टेशन में हुई याित्रयों की जांच

Sat, 23 Apr 2022 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 Apr 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
testing,unnao,corona news
रेलवे स्टेशन पर यात्री की एंटीजन जांच करता स्वास्थ्य कर्मी। संवाद - फोटो : UNNAO
उन्नाव। कोरोना के एक्सई और ओमीक्रान वैरियंट के फिर से सक्रिय होने के बाद कोरोना की चौथी लहर की आशंका बढ़ गई है। ऐसे में रेलवे स्टेशन पर बाहरी राज्यों से आने वाले यात्रियों की आरटीपीसीआर जांच शुरू कर दी गई है। पहले एंटीजन टेस्ट से काम चलाया जा रहा था, लेकिन अब एहतियात के तौर पर आरीटीरपीसीआर जांच के सैंपल लखनऊ भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन

दिल्ली, गुजरात, महाराष्ट्र, केरल, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश, पुणे में कोरोना के नए केस बढ़ रहे हैं। खासकर दिल्ली और महाराष्ट्र में मामलों ने तेजी से बढ़ाना शुरू कर दिया है। इसी के चलते रेलवे स्टेशन पर इन राज्यों से आने वाले हर यात्री की आरटीपीसीआर जांच की जा रही है। वहीं अन्य राज्यों से आने वालों की एंटीजन जांच हो रही है। जब से कोरोना की चौथी लहर की आशंका बढ़ी है। रेलवे स्टेशन पर बाहर से आने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ने लगी है। यही कारण रेलवे स्टेशन पर सैनिटाइजेशन के साथ-साथ ट्रेसिंग भी तेज कर दी गई है। पिछले चार दिनों में दो से अधिक यात्रियो की आरपीसीआर जांच की गई है।
विज्ञापन

आरटीपीसीआर जांच पर नजर
18 अप्रैल 27
19 अप्रैल 110
20 अप्रैल 60
21 अप्रैल 24
22 अप्रैल 21
सीएमओ डॉ. सत्य प्रकाश का कहना है कि कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की आरटीपीसीआर जांच कराई जा रही है। 24 घंटे में रिपोर्ट मिल जाती है। वहीं जिन यात्रियों की आरटीपीआर जांच हो रही है उनकी पूरी डिटेल रखी जा रही है। साथ ही रेलवे स्टेशन पर यदि आरटीपीसीआर से पहले एंटीजन जांच में कोई संक्रमित निकलता है तो उसे सीधे जिला अस्पताल भेजने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed