फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   test

शहर के 15 परीक्षा केंद्रों पर टीईटी परीक्षा आज

Wed, 08 Jan 2020 12:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
test
उन्नाव। जिले में बुधवार को होने वाली शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर डीआईओएस ने शहर के डीएसएन डिग्री कॉलेज व जीजीआईसी का निरीक्षण किया। उन्होंने सिटिंग प्लान देखने के साथ सीसीटीवी व सर्वर रूम की हकीकत देखी।
विज्ञापन

जिले के पंद्रह परीक्षा केंद्रों पर आज 8 जनवरी को शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) होनी है। दो पालियों में हो रही इस परीक्षा में पहली पाली में प्राथमिक स्तर के कक्षा 1-5 तक के अभ्यर्थियों की परीक्षा सुबह 10 से दोपहर 12.30 बजे तक होगी। दूसरी पाली में उच्च प्राथमिक स्तर की कक्षा 6-8 तक के अभ्यर्थियों की परीक्षा दोपहर 2.30 से शाम 5 बजे तक होगी। पहली पाली में प्राथमिक स्तर की परीक्षा पंद्रह केंद्रों पर होगी, जिसमें 9677 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन

वहीं दूसरी पाली में उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा सात परीक्षा केंद्रों पर होगी। इसमें 4427 परीक्षार्थी प्रतिभाग करेंगे। परीक्षा की निगरानी के लिए प्रत्येक केंद्र पर शिक्षा विभाग के पर्यवेक्षक के साथ जिला प्रशासन की ओर से स्टेटिक मजिस्ट्रेट व पर्यवेक्षक तैनात होंगे। सुरक्षा के लिए दरोगाओं को तैनात किया जाएगा। साथ ही एसडीएम व सीओ स्तर के अधिकारी निगरानी रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीईटी परीक्षा के लिए जिले में जीआईसी व जीजीआईसी उन्नाव, जीआईसी चमरौली, राजकीय महाविद्यालय बक्खाखेड़ा, अटल बिहार इंटर कॉलेज उन्नाव, डीएसएन डिग्री कॉलेज, राजा शंकर सहाय इंटर कॉलेज, केंद्रीय विद्यालय, एवीएम गीतापुरम, एलपीएस, सेंट लॉरेंस पीडीनगर, सर सैय्यद पब्लिक स्कूल, एसवीएम संत पूरनदास नगर, न्यू एरा पब्लिक स्कूल एबीनगर व माउंट लिट्रा जी स्कूल को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
शिक्षक पात्रता परीक्षा में 22 दिसंबर को जारी हुआ ऑनलाइन प्रवेशपत्र भी मान्य होगा। ऐसे अभ्यर्थियों को नया प्रवेश पत्र निकलवाने की आवश्यकता नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed