फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   tehsildar listen farmers complain

तहसीलदार ने किसानों की सुनी समस्याएं

Thu, 15 Sep 2022 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Sep 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
tehsildar listen farmers complain
सोनिक। गंगा एक्सप्रेसवे के काम में निर्धारित से अधिक भूमि जाने और सही मुआवजा न मिलने का विरोध कर रहे किसानों से गुरुवार को तहसीलदार व नायब तहसीलदार ने बात की। सर्किल रेट से जुड़े मामलों में फिर कोर्ट जाने की बात कही।
विज्ञापन

15 दिन पहले बिछिया ब्लॉक के अलगनगढ़ से गंगा एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य शुरू कराया गया था। किसानों ने काम बंद करा दिया था। गुरुवार को सदर तहसीलदार अतुल कुमार नायब तहसीलदार मंजुला मिश्रा के साथ वहां पहुंचे। उन्हाेंने अलगनगढ़ व शहजादपुर के किसानों को बुलाया। मौके पर 19 किसानों ने आपत्ति दर्ज कराई। जवाहर लाल और राम बाबू ने बताया कि रजिस्ट्री हो गई है लेकिन सर्किल रेट कम है। संतोष ने बताया कि ज्यादा भूमि जा रही है। संजय कुमार ने बताया कि अभी तक रजिस्ट्री नहीं हुई है।
विज्ञापन

धर्मेंद्र ने बताया कि भूमि ज्यादा ले ली है। हुबलाल ने भी यही समस्या बताई। रामसागर और कमलेश ने बताया कि 48 लाख प्रति बीघे के हिसाब से मुआवजा मिलना चाहिए। सुरेश ने बोरिंग का पैसा न मिलने की शिकायत की। इसके अलावा कैलाश, रामजानकी, सुशीला, राजकुमारी, बच्चूलाल, बाबूलाल, शिवबालक व सुखलाल ने भी शिकायतें दर्ज कराईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सदर तहसीलदार अतुल कुमार ने बताया कि सर्किल रेट में कुछ नहीं हो सकता। कुछ लोगों का मुआवजा शेष है, जो जल्द आ जाएगा। वहीं सर्किल रेट के मामले में हाईकोर्ट से स्टे किसान लेकर आएं, तभी काम रोका जाएगा। अब काम रोकेंगे तो कार्रवाई की जाएगी।

- दही थाना प्रभारी राघवेंद्र सिंह ने बताया कि किसानों की जो भी समस्या है, बताएं। उसका समाधान कराया जाएगा। इस तरह से काम न रोकें। यदि अब किसी ने काम रोका तो उस पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed