फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Tehsil team made encroachment of sealing land free

तहसील टीम ने सीलिंग की भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया

Sun, 05 Jul 2020 01:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
Tehsil team made encroachment of sealing land free
महनौरा गांव में सीलिंग भूमि पर कब्जे की जांच करते तहसीलदार। - फोटो : UNNAO
नवाबगंज(उन्नाव)। हसनगंज तहसील की राजस्व ग्राम पंचायत महनौरा में सीलिंग की लगभग 88 हेक्टेयर भूमि को तहसील की राजस्व टीम ने कब्जा मुक्त कराया।
विज्ञापन

महनौरा में सीलिंग की 88 हेक्टेयर भूमि पर पिछले 3 वर्ष से स्थानीय लोगों ने कब्जा कर रखा था। जिसमें कुछ कब्जेदार खेती कर रहे थे। जबकि कुछ लोग मकान बना कर रह रहे थे। एसडीएम प्रदीप कुमार वर्मा ने बताया कि लगभग 100 बीघे सीलिंग की भूमि थी। जिस ओर अनाधिकृत तरीके से स्थानीय लोगों ने कब्जा कर रखा था। मामले की जानकारी मिलने पर कब्जेदारों को पूर्व में दो बार नोटिस देकर आगाह किया गया था लेकिन कब्जेदारों ने भूमि नहीं खाली की थी। इसलिए तहसीलदार नरेंद्र यादव के नेतृत्व में टीम का गठन कर जमीन को कब्जामुक्त कराने के निर्देश दिए गए थे।

शनिवार को तहसीलदार के साथ कानूनगो सजन कुमार, लेखपाल नवीन तिवारी, अवनीश तिवारी, कुलदीप सिंह, अरविंद गुप्ता, सुशील शुक्ला, विशाल, कमलेश व मृत्युजंय सिंह ने मौके पर पहुंचकर कब्जे वाली भूमि को ट्रैक्टर से जुतवा कर कब्जा मुक्त कराई। एसडीएम ने बताया कि सभी कब्जेदारों का चिन्हांकन कर जमीन खाली करने के दौरान आए खर्चे की भरपाई को बराबर भागों में बांटकर वसूली की जाएगी। लेखपाल अवनीश तिवारी को सभी कब्जेदारों पर रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश दिए गए हैं। खाली भूमि पर मनरेगा के तहत तालाब का निर्माण या पौधरोपण कर वाटिका बनवाई जाएगी। इस दौरान सीओ हसनगंज कृपाशंकर के साथ सोहरामऊ पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed