फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Tehsil administration put a lock on the gangster's house

तहसील प्रशासन ने गैंगस्टर के मकान में डाला ताला

Wed, 11 May 2022 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 May 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Tehsil administration put a lock on the gangster's house
पुरवा। तहसील प्रशासन व कोतवाली पुलिस ने टीकर खुर्द निवासी गैंगस्टर सत्यपाल लोध के मकान को कुर्क कर ताला डाल दिया।
विज्ञापन

कोतवाली के गांव टीकर खुर्द निवासी सत्यपाल लोध पर लूट, चोरी व आर्म्स एक्ट के 13 मुकदमे दर्ज हैं। उसके खिलाफ सात मार्च 2018 को गैंगस्टर की कार्रवाई हुई थी। विवेचना एसओ असोहा ने की। चार्जशीट न्यायालय में दाखिल की जा चुकी है। कोतवाली पुलिस ने गैंगस्टर सत्यपाल की संपत्ति को जब्त करने के लिए 12 अप्रैल 2022 को जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेजी थी। पांच मई को डीएम ने संपत्ति कुर्क करने के आदेश दिए थे। आठ मई को कोतवाली पुलिस ने डुग्गी पिटाकर सत्यपाल द्वारा अर्जित की गई सभी अचल संपत्ति की कुर्की करने की नोटिस चस्पा की। इसमें दो मकान, एक कार, एक ट्रैक्टर व थ्रेसर शामिल है। जिसकी कीमत 38.90 लाख रुपये है। मंगलवार को तहसीलदार विराग करवरिया व नायब तहसीलदार अमृतलाल ने राजस्व कर्मियों व कोतवाली पुलिस के साथ उसके मकान की तलाशी ली। ताला डालकर मकान को कब्जे में ले लिया। जबकि दूसरे मकान मकान को पत्नी कोमल व मां गोमतीदेवी को रहने के लिए दिया। तहसीलदार विराग करवरिया ने बताया कि डीएम न्यायालय से आए आदेश के क्रम में कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed