{"_id":"66d76bde085babff580231d7","slug":"teenager-commits-suicide-after-being-scolded-for-talking-to-a-young-man-on-phone-unnao-news-c-221-1-sknp1054-119293-2024-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: युवक से फोन पर बात करने पर डांटा तो किशोरी ने कर ली खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: युवक से फोन पर बात करने पर डांटा तो किशोरी ने कर ली खुदकुशी
विज्ञापन
असोहा। पुरवा कोतवाली के एक गांव में बेटी को युवक से फोन पर बात करते देख मां ने फोन छीन लिया। युवक से बात करके हिदायत दी तो उसने धमकाया। फोन कटने के बाद किशोरी को माता-पिता ने डांटा तो उसने कमरे में फंदा लगा लिया। मृतका के पिता ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होने के बाद ही शव का अंतिम संस्कार करने की बात कही है।
एक गांव निवासी किशोरी (16) का शव घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। पिता ने पुलिस को बताया कि उनके गांव में एक युवक की ननिहाल है। उसका यहां अक्सर आना जाना रहता है। इसी दौरान युवक बेटी से बात करने लगा और दोस्ती हो गई। पिता के अनुसार, सोमवार शाम बेटी फोन पर युवक से बात कर रही थी। यह देख पत्नी ने फोन छीनकर युवक को समझाया और बेटी से बात न करने की हिदायत दी।
आरोप है कि युवक ने गाली-गलौज करते हुए धमकी दी। डांटा तो बेटी ने फंदा लगा लिया। मंगलवार सुबह घटना की जानकारी हुई। कोतवाल राकेश कुमार गुप्ता ने बताया पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं, मृतका के पिता का कहना है कि बेटे के आने पर बुधवार को वह आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराएंगे। उसकी गिरफ्तारी के बाद ही बेटी का अंतिम संस्कार करेंगे।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
बीमारी से परेशान युवती ने की खुदकुशी
असोहा। थानाक्षेत्र के तेजीखेड़ा गांव निवासी मुकेश रावत की बेटी काजल (20) का शव सोमवार रात को घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। घटना के समय पिता मुकेश लखनऊ में मजदूरी करने और मां माया, भल्लाफार्म स्थित एक वेयर हाउस में काम करने गई थीं।
काजल के छोटे भाई अर्जुन और भीम मवेशी चराने गए थे। जब दोनों भाई घर लौटे तब घटना की जानकारी हुई। बच्चों ने माता-पिता को फोन कर सूचना दी। ग्राम प्रधान सुनील लोधी की सूचना पर पुलिस ने जांच की। पिता मुकेश ने बताया कि बेटी को टीबी की बीमारी थी। उसी से परेशान होकर उसने आत्महत्या की है। एसओ विमलकांत गोयल ने बताया पोस्टमार्टम कराया गया है। परिजन बीमारी के कारण खुदकुशी की बात कह रहे हैं। (संवाद)