फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Technical problem in Chandigarh, DCCC service stalled on the very first day

चंडीगढ़ में तकनीकी दिक्कत, डीसीसीसी सेवा पहले ही दिन ठप

Thu, 07 Jul 2022 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Technical problem in Chandigarh, DCCC service stalled on the very first day
नगर पालिका स्थित डेडीकेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर 1533 में सन्नाटा। संवाद - फोटो : UNNAO
उन्नाव। नगर निकायों में जनसमस्याओं के त्वरित निदान के लिए शुरू की गई 1533 सेवा पहले ही दिन धड़ाम हो गई। चंडीगढ़ में तकनीकी दिक्कत से कोई समस्या दर्ज नहीं हुई। ईओ ने जब जानकारी की तो पता लगा कि बीएसएनएल चंडीगढ़ में तकनीकी दिक्कत आई है। ईओ ने बताया कि शुक्रवार से सेवा सुचारु हो जाएगी।
विज्ञापन

नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने बुधवार को प्रदेश के नगर निगमों और नगर निकायों की जन समस्याओं के 24 घंटे के भीतर निस्तारण के लिए डेडीकेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (डीसीसीसी/समर्पित सेवा और नियंत्रण केंद्र) पर 1533 सेवा का शुभारंभ किया था। गुरुवार को सेवा सुचारु नहीं रही। ईओ ओमप्रकाश, स्वच्छ भारत मिशन के प्रोजेक्ट हेड अभिषेक राय ने कई बार कॉल की, लेकिन बात नहीं हो सकी।
विज्ञापन

इस पर ईओ ने लखनऊ नगर विकास विभाग से जानकारी की तो पता चला कि चंडीगढ़ स्थित बीएसएनएल के मुख्य केंद्र में तकनीकी खराबी के कारण टोल फ्री नंबर काम नहीं कर रहा है। काम चल रहा है। जल्द ही सेवा शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका में डायल 1533 के लिए डेडीकेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (समर्पित सेवा और नियंत्रण केंद्र) बनाया गया है। गुरुवार को इस पर कोई समस्या नहीं आई, लेकिन पालिका के कंट्रोल रूम नंबर पर 10 शिकायतें आईं। इसमें से आठ शिकायतें गंदगी से संबंधित थी, जिनके निस्तारण के लिए सफाई नायकों को निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed