शिक्षकों को सम्मानित किया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षक दिवस के मौके पर कक्षा सात की छात्रा अपूर्वा व अक्षिता ने
छात्र जीवन में शिक्षक की आवश्यकता एवं उनके दिशा निर्देशन के विषय में
जानकारी दी।
विद्यालय के प्रबंधक आनंद आहूजा ने कहा कि टीचरों के माध्यम से
ही शिष्य अपने जीवन में प्रगति कर सकते हैं। विद्यालय की प्रधानाचार्या
अंजली बाजपेई ने कहा कि श्रीमद्भागवत गीता में कृष्ण ने कहा था कि जब कर्म
की प्रधानता होगी तो उन्नति के मार्ग स्वयं खुल जाएंगे।
सरस्वती विद्या
मंदिर इंटर कॉलेज सिविल लाइंस व सरस्वती शिशु मंदिर में जन्माष्टमी व
शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। यहां मुख्य अतिथि सदर विधायक पंकज गुप्ता
ने कहा कि श्रीकृष्ण ने भी अपने जीवन में हमेशा शिक्षक की ही भूमिका निभाई
है।
कोषाध्यक्ष आशादीन तिवारी ने टीचरों को सम्मानित किया। भाजपा के पूर्व
जिलाध्यक्ष आनंद अवस्थी ने गुरु शिष्य परंपरा के बारे में बताया। विद्यालय
के प्रधानाचार्य राजेंद्र देव त्रिपाठी ने सभी का आभार जताया।
शिक्षक
दिवस के मौके पर अजीत सिंह सेवा समिति की ओर से सिकंदरपुर उच्च प्राथमिक
विद्यालय लोहारखेड़ा द्वितीय में छात्र-छात्राओं को पाठ्य सामग्री वितरित
की गई।
साथ ही टीचरों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि
पूर्व बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सतीश शुक्ला रहे। यहां समिति के प्रबंधक डॉ.
अंशुमान अग्निहोत्री, रामलखन शुक्ला, आशीष श्रीवास्तव, राजेंद्र तिवारी,
अभिनव सिंह, श्रीषचंद्र, गोविंद यादव आदि मौजूद रहे।
वहीं, राजकीय इंटर
कॉलेज उन्नाव में छात्र-छात्राओं ने शिक्षकों का सम्मान किया। विद्यालय के
सेवानिवृत्त टीचर प्रताप सिंह ने संगीत के माध्यम से गुरु व शिष्य के बीच
की कड़ी को जोड़ने का प्रयास किया।
प्रधानाचार्य केबी श्रीवास्तव ने
सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण किया। इस दौरान दिलीप , अजय
सचान, ओएन दीक्षित, उमेश पांडेय, केसी पाल, विजय दीक्षित, रेनू शुक्ला आदि
मौजूद रहे।
उधर, औरास। शिक्षक दिवस के अवसर पर ब्लॉक सभागार में शिक्षक
सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यहां राष्ट्र समर्पित नवजवान मंच ने
टीचरों का सम्मान किया।
मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद ब्लॉक प्रमुख जगदीश
सिंह यादव व विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद ज्ञानेंद्र सिंह बाइस टीचरों
को फूल माला व साल भेंटकर टीचरों का सम्मान किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता
शिवपाल तिवारी ने की। संचालन उमेश कुमार तिवारी ने किया। यहां रामदास
मौर्य, अभिषेक दीक्षित, रामासरे यादव, हरिशंकर त्रिपाठी, बाबूराम त्रिपाठी,
श्यामलाल, लखपत सैनी, चारूचंद्र आदि को सम्मानित किया गया।