फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Teacher thrashed girl student with shoe, report filed

Unnao Crime: शिक्षक ने छात्रा को जूते से पीटा, पुट्टी भरी बोरी न उठा पाने पर हुई पिटाई, रिपोर्ट दर्ज

Fri, 19 May 2023 11:54 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Updated Fri, 19 May 2023 11:54 PM IST
सार

थानाध्यक्ष अनुराग सिंह ने बताया कि छात्रा के पिता मो. ताहिर की तहरीर पर शिक्षक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच की जा रही है। बीईओ मनींद्र कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में है। जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
Teacher thrashed girl student with shoe, report filed
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उन्नाव जिले के फतेहपुर चौरासी में प्राथमिक स्कूल के शिक्षक ने पुट्टी भरी बोरी न उठा पाने पर चार साल की छात्रा को जूते से पीटा। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने शिक्षक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। थाना क्षेत्र के गांव अख्त्यारपुर निवासी मो. ताहिर ने पुलिस को तहरीर दी है।

विज्ञापन

इसमें बताया कि गांव के ही प्राथमिक स्कूल में उसकी दो बेटी नौ साल की सिफा कक्षा चार में और चार साल की जेबा कक्षा दो में पढ़ती है। गुरुवार को दोनों बहनें स्कूल गई थीं। स्कूल से जब दोनों लौटीं तो जेबा के साथ पढ़ने वाली बहादुर खेड़ा की बच्चियां भी साथ थीं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि स्कूल में तैनात प्रधान शिक्षक गौरव सर ने पुट्टी की बोरी न उठा पाने पर जेबा को जूते से मारा है। जेबा से पूछने पर उसने भी पिटाई की बात बताई। शिक्षक ने घर में कुछ भी न बताने की धमकी दी है। जेबा के दाहिने गाल पर चोट के निशान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष अनुराग सिंह ने बताया कि छात्रा के पिता मो. ताहिर की तहरीर पर शिक्षक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच की जा रही है। बीईओ मनींद्र कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में है। जांच की जा रही है। प्रधान शिक्षक गौरव ने छात्रा को जूते से मारने के आरोप को गलत बताया है।

बताया कि गुरुवार को विद्यालय बंद करते समय कमरे के अंदर सामान रखा था। जेबा अपनी बहन व अन्य छात्राओं के साथ कमरे के दरवाजे को बाहर से बंद कर शरारत कर रही थी। चिल्लाने पर बच्चियां अचानक भागीं तो जेबा खड़ंजे पर गिर गई थी। इससे उसके गाल में चोट आई है।

शिक्षका की शिकायत पर तीन सदस्यीय टीम ने की जांच
सिकंदरपुर सरोसी ब्लॉक की एक शिक्षिका की ब्लाक अधिकारी पर प्रताड़ित करने की शिकायत पर बीएसए ने खंड शिक्षा अधिकारी के नेतृत्व में तीन सदस्यीय टीम गठित कर दी। टीम में शामिल फतेहपुर चौरासी बीईओ मुनींद्र वर्मा, नगर बीईओ नाहिद व बीघापुर बीईओ सुचि गुप्ता ने शुक्रवार को स्कूल जाकर मामले की जांच की।

जांच अधिकारी बीईओ मुनींद्र वर्मा ने बताया कि स्टाफ से पूछताछ की गई है। अभी दो से तीन दिन और जांच में लगेंगे। शिक्षिका का आरोप था कि ब्लॉक अधिकारी उसे प्रताड़ित करते है। बीएसए को प्रार्थनापत्र देने के बाद उसने क्षेत्रीय लोगों के साथ मिलकर उसके खिलाफ शिकायत तैयार करने का आरोप भी लगाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed