फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Teacher's account exceeded 1.38 lack

शिक्षिका के खाते से 1.38 लाख पार

Sun, 08 Jan 2017 12:23 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला,उन्नाव
ब्यूरो, अमर उजाला,उन्नाव Updated Sun, 08 Jan 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
Teacher's account exceeded 1.38 lack
प्र‌तिकात्मक

सिकंदरपुर करन ब्लाक के प्राथमिक स्कूल किशनपुर की सहायक टीचर के बैंक खाते से 1.38 लाख रुपये निकल गए। खाते में दर्ज मोबाइल नंबर पर मैसेज भी नहीं आया। शनिवार को जब टीचर बैंक पहुंची, तो उन्हें इसकी जानकारी हुई। महिला टीचर के पिता ने एसपी को प्रार्थनापत्र दिया। एसपी के निर्देश पर एसओ ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।

विज्ञापन


थानाक्षेत्र के गंगादासपुर निवासी अवकाश प्राप्त वायुसैनिक अनूप कुमार शुक्ला का कहना है कि उनकी बेटी थानाक्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय किशुनपुर में सहायक टीचर के पद पर कार्यरत है। बेटी का वेतन पंजाब नैशनल बैंक की शाखा कोलुहागाढ़ा में आता है। उसके खाते से 1,38,380 रुपये निकाल लिए गए। इतना ही नहीं मोबाइल पर धन निकासी की सूचना भी नहीं आई। थानाध्यक्ष मो. अशरफ ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed