फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Teacher Praveen honored with Paras Ratna in Bareilly

Unnao News: बरेली में पारस रत्न सम्मान से सम्मानित हुए शिक्षक प्रवीण

Sun, 26 May 2024 11:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 May 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
Teacher Praveen honored with Paras Ratna in Bareilly
उन्नाव। पारस एजुकेशनल सोसाइटी की ओर से बरेली जिले के अर्बन कोऑपरेटिव सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में जिले के शिक्षक को अच्छे कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

प्रदेश स्तरीय समाजसेवी संस्था पारस एजुकेशन समिति की ओर से रविवार को बरेली में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें साहित्य, कला और शिक्षा के क्षेत्र में विशिष्ट स्थान रखने वाले प्रदेश के 111 लोगों को सम्मानित किया गया। सम्मान पाने वालों में जिले के सिकंदरपुर सरोसी ब्लॉक के जूडापुरवा उच्च प्राथमिक स्कूल के सहायक शिक्षक प्रवीण कुमार भी शामिल रहे।
विज्ञापन

उन्हें कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उप्र सरकार के पर्यावरण राज्य मंत्री डॉ. अरुण कुमार, विशिष्ट अतिथि कुंवर महराज सिंह सदस्य विधान परिषद बरेली, बरेली नगर निगम के मेयर उमेश गौतम ने स्मृति चिह्न और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षक प्रवीण को यह सम्मान नवाचारों के माध्यम शिक्षा प्रदान करने, बेस्ट मटेरियल से टीएलएम सामग्री निर्माण, शिक्षा के प्रति अभिभावकों को जागरूक करने बालिका एवं महिला जागरूकता के लिए कार्यक्रम का आयोजन करने, स्वच्छता खुले में शौच पर्यावरण पौधारोपण हेतु जन जागरूकता अभियान, पुरातन छात्रों को प्रतियोगिता परीक्षा तैयारी हेतु मार्गदर्शन करने तथा छात्रों को प्रतियोगिता परीक्षाओं में सम्मिलित करवाने हेतु तैयारी करवाना जैसे कार्य करने के लिए मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed