फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Tasmia Khan district topper in CBSE 10th

97.6 फीसदी अंक लेकर तस्मिना खान ने किया जिला टॉप

Thu, 16 Jul 2020 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
Tasmia Khan district topper in CBSE 10th
सीबीएसई हाईस्कूल में 97.6 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले की टॉपर डा. वीरेंद्र स्वरूप एजूकेशन सेंटर की छा? - फोटो : UNNAO
उन्नाव। सीबीएसई (सेंट्रल बोर्ड आफ सेकेंड्री एजूकेशन) 10वीं परीक्षा के बुधवार को घोषित हुए नतीजों में डॉ. वीरेंद्र स्वरूप एजुकेशन की छात्रा तस्मिया खान ने 97.6 फीसदी अंक के साथ जिला टॉपर बनी हैं। इसी स्कूल के छात्र रुद्रांश ने 97 फीसदी अंक लाकर जिले में दूसरा स्थान हासिल किया है। वहीं, रामकली बुद्धीलाल साहू शिक्षण संस्थान के छात्र शुभांश 96.8 फीसद अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहे। मेधावियों का सपना इंजीनियर व आईएएस बनना है। मेधावी हर हाल में अपना सपना साकार करने की बात कह रहे हैं। सफल बच्चों को माता-पिता ने बधाइयां दी हैं।
विज्ञापन

टॉपर्स की जुबानी
टॉप-1
तस्मिया बनना चाहती हैं डॉक्टर
दसवीं की परीक्षा में 97.6 फीसदी अंक हासिल कर जिले में टॉप करने वाली डॉ. वीरेंद्र स्वरूप एजुकेशन सेंटर की छात्रा तस्मिया खान शहर के मोहल्ला अनवार नगर की रहने वाली हैं। पिता मो. लईक खान हिंदुस्तान पेट्रोलियम कंपनी में इंजीनियर हैं। जबकि मां शीबा खान गृहिणी हैं। उसने कठिन परिस्थितियों में यह सफलता हासिल की। बेटी के जिले में टॉप करने की खबर जैसे ही पिता व मां को मिली उनकी आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़े। तस्मिया ने नौ घंटे की पढ़ाई कर माता-पिता का नाम रोशन किया है। उसने गणित और विज्ञान की कोचिंग घर पर की। इंटरमीडिएट पास होने के बाद उसका सपना डॉक्टर बनने का है। तस्मिया ने हिंदी में 95, अंग्रेजी में 96, गणित में 99, सामाजिक विषय में 100 व विज्ञान में 98 अंक हासिल किए हैं। वह अपनी सफलता का श्रेय स्कूल शिक्षकों के साथ माता-पिता व ट्यूशन शिक्षक अखिल शुक्ला को देती हैं।
विज्ञापन

टॉप-2
रुद्रांश का सपना आईएएस बनना
97 फीसदी अंक हासिल कर जिले में दूसरा स्थान हासिल करने वाले रुद्रांश डॉ. वीरेंद्र स्वरूप एजुकेशन सेंटर के छात्र हैं। इनके पिता राहुल श्रीवास्तव अटल बिहारी इंटर कॉलेज में जीव विज्ञान विषय के प्रवक्ता हैं। माता तृप्ति मियागंज ब्लॉक के प्राथमिक स्कूल में शिक्षिका हैं। छह घंटे की कड़ी मेहनत से उसने यह सफलता हासिल की है। अपनी सफलता का श्रेय प्रधानाचार्या पायल दुबे व मां को देते हैं। स्नातक पास होने के बाद रुद्रांश आईएएस की तैयारी करना चाहते हैं। रुद्रांश ने हिंदी में 96, अंग्रेजी में 96, साइंस में 99, सोशल साइंस में 100 व कंप्यूटर में 99 अंक हासिल किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

टॉप-3
आईआईटी से इंजीनियर बनना चाहते हैं शुभांश
96.8 फीसदी अंक के साथ जिले में तीसरा स्थान हासिल करने वाले पुरवा के रामकली बुद्धीलाल साहू शिक्षण संस्थान के छात्र शुभांश ने छह घंटे की पढ़ाई कर यह मुकाम हासिल किया है। पिता अनंतप्रताप सिंह प्राईवेट स्कूल चलाते हैं। मां नीरज गृहिणी हैं। इंटरमीडिएट पास करने के बाद आईआईटी में पढ़ाई कर इंजीनियर बनने का सपना है। अपनी सफलता का श्रेय वह स्कूल के प्रबंधक केवी साहू व प्रधानाचार्य आसिफ रिजवान को देते हैं। शुभांश ने गणित में 99, कंप्यूटर में 99, अंग्रेजी में 97, सोशल साइंस में 95 व हिंदी में 94 अंक हासिल किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed