फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Tall two storey building without NOC, no fire fighting arrangements

Unnao News: बिना एनओसी के तानी दो मंजिला बिल्डिंग, अग्निशमन के इंतजाम नहीं

Sun, 17 Aug 2025 12:51 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Sun, 17 Aug 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Tall two storey building without NOC, no fire fighting arrangements
पानी का भी पर्याप्त इंतजाम नहीं, आपातकालीन द्वार भी नहीं बनाया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

उन्नाव। मगरवारा नेहरूबाग में रिहायशी इलाके में प्लास्टिक दाना फैक्टरी का संचालन अवैध रूप से किया जा रहा था। यह क्षेत्र उन्नाव विकास प्राधिकरण में आता है। इसके बाद भी संचालक ने नियमों को ताख पर रखकर यहां बिना अग्निशमन विभाग के अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) के फैक्टरी का संचालन किया जा रहा था। स्वतंत्रता दिवस पर अवकाश न होता तो यहां बड़ा हादसा होता।
भवन को बनाने के लिए संबंधित विभाग से नक्शा पास कराने की जरूरत होती है और नक्शा पास कराने के लिए अग्निशमन विभाग का अनापत्ति प्रमाणपत्र लेना आवश्यक होता है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी अनूप सिंह ने बताया कि फैक्टरी में किसी भी प्रकार के अग्निशमन इंतजाम नहीं मिले। वहीं संचालक भी एनओसी नहीं दिखा पाए। वहीं उनका कहना है कि इस क्षेत्र में कई और भी फैक्टरियां संचालित हैं, किसी के पास भी एनओसी नहीं है। सवाल यह है कि जब किसी के पास एनओसी नहीं है तो फिर इन भवनों के नक्शे कैसे पास हो गए।
विज्ञापन

सीएफओ की माने तो यहां पांच साल से फैक्टरी संचालित थी। यहां लगे सबमर्सिबल में एक इंच की जगह पौना इंच पाइप पड़ा मिला है। दो मंजिला भवन में कहीं भी कोई आपातकालीन द्वार नहीं बनाया गया। इतना ही नहीं यहां पर वेंटीलेशन का भी कोई इंतजाम नहीं मिला। आसपास के लोगों से पूछताछ में सामने आया कि यहां प्लास्टिक की कटिंग करने के बाद दाना बनाकर इसकी सप्लाई कानपुर में की जाती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
प्लास्टिक अधिक ज्वलनशील, वायरिंग की होनी चाहिए जांच
दाना बनाने के लिए यहां प्लास्टिक का कबाड़ रखा जाता था। जिसकी घुलाई के बाद कटिंग आदि होती थी। प्लास्टिक अधिक ज्वलनशील होती है। ऐसे में यहां अग्निशमन यंत्रों की उपलब्धता आवश्यक होती है। वहीं संचालक को भवन की वायरिंग आदि की समय पर जांच कराने के साथ कर्मचारियों के धूम्रपान पर पूरी तरह प्रतिबंधित होना चाहिए।
----
उठ रहे सवाल
- रिहायशी इलाके में फैक्टरी के संचालन की अनुमति कहां से मिली
- आबादी के बीच में इस तरह के कारखाने संचालित हैं तो अब तक कोई कार्रवाई क्यों नहीं हुई
- बिना अग्निशमन विभाग की एनओसी के प्राधिकरण से नक्शा कैसे पास हुआ
- अग्निशमन विभाग भी निरीक्षण की रिपोर्ट मुख्यालय भेजते हैं, अब तक यहां निरीक्षण क्यों नहीं किया
- अगर किया तो खतरे का अंदेशा, मानकों की अनदेखी आदि क्यों नहीं जताई
---
यह होने चाहिए थे अग्निशमन इंतजाम
- 1620 से 2280 एलपीएम (लीटर प्रति मिनट) के तीन पंप (डीजल, इलेक्ट्रिक व जॉकी)
- 50 हजार लीटर क्षमता का अंडरग्राउंड वाटर टैंक
- 20 हजार लीटर क्षमता का टैरेस टैंक
- दो होज रील (30 मीटर की)
- फायर अलार्म
- स्प्रिंकलर सिस्टम
- स्मोक डिटेक्टर
- हाईड्रेंट
- जेनरेटर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed