{"_id":"0a29130acaad161b9f64d2a1173a3d40","slug":"takiya-mela-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तकिया मेले में देशभक्ति कार्यक्रमों ने लोगों का मन मोहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तकिया मेले में देशभक्ति कार्यक्रमों ने लोगों का मन मोहा
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Fri, 19 Dec 2014 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीघापुर। आपसी भाईचारे की मिसाल बने तकिया मेला में स्थित मेला कैंप में सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बच्चों ने मन मोह लिया। गुरुवार को उपजिलाधिकारी मृत्युंजय राम ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
छात्र-छात्राआें ने-दिल से निकली आवाज है, भारत मेरा परिवार है, सबके लिये हमें प्यार है आदि तमाम राष्ट्रगीत प्रस्तुत किए। वहीं- ऐ मेरे वतन के लोगों जरा याद करो कुर्बानी गीत पर बच्चों ने श्रोताआें की खूब वाहवाही लूटी।
विज्ञापन
कार्यक्रम में प्राथमिक विद्यालय पाटन, परसंडा, भैरमपुर, उच्च प्राथमिक विद्यालय ओसिंया सहित न्यू उन्नाव पब्लिक स्कूल तकिया पाटन, लक्ष्मीनारायण पब्लिक स्कूल बीघापुर के छात्रोें ने भी प्रतिभाग किया। छात्र-छात्राओं के देशभक्ति पूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रमों को देख उपस्थित लोगों ने बच्चों का खूब उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन
ऐ मेरे वतन के लोगों गीत सुनकर कुछ लोगों की आंखों में आंसू आ गए। इसके उपरांत कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी मृत्युंजयराम ने छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत कर उत्साहवर्धन किया।
इस मौके पर नायब नाजिर मिथलेश सिंह, कानूनगो बसंत सहित शिक्षक शिवप्रसाद मिश्र, सुरेष चन्द्र बाजपेयी, राजेंद्र बाबू, अरविंद पटेल, रामचंद्र शुक्ल, गयादीन, मुन्नीदेवी, पूनम देवी, स्वदेश कुमार, सुमन देवी उपस्थित रहे।