{"_id":"4821d7069b077ffcc53db9df531b4e56","slug":"tahseel-divas-hindi-news-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"335 में एक भी मामले का नहीं हुआ निस्तारण ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
335 में एक भी मामले का नहीं हुआ निस्तारण
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Wed, 17 Jun 2015 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुरवा। डीएम की अध्यक्षता में हुए तहसील दिवस में 335 मामलों में किसी का भी समाधान नहीं हुआ। सभी मामलों को संबंधित अधिकरियों को जांच कर निस्तारित करने के आदेश दिए गए। यहां पेंशन, राजस्व, पुलिस व जल निगम के मामले छाए रहे ।
मंगलवार को पुरवा तहसील दिवस में डीएम के देरी से आने के कारण एसडीएम प्रशांत भारती फरियादियों की समस्याएं सुनने लगे। सुबह लगभग 11.40 पर डीएम सौम्या अग्रवाल तहसील दिवस में पहुंची। डीएम को देखते ही फरियादी अपना प्रार्थना पत्र लेकर लाइन में खड़े हो गए।
इस दौरान कुदिकापुर में रहने वाले सुंदरलाल ने बताया कि उन्हें वृद्धावस्था पेंशन दो साल से नहीं मिली है। कई बार से वह कार्यालय के चक्कर काट चुके हैं लेकिन कोई लाभ नहीं मिला। वहीं करदहा गांव निवासी राजेंद्र सिंह ने चन्दाखेड़ा गांव में बन रहे मिनी सचिवालय में मानकों की धज्जियां उड़ाने की शिकायत की। शौचालय के दरवाजे के ऊपर बना छज्जा भी गिर गया है।
विज्ञापन
तहसील दिवस में राजस्व के 167, पुलिस के 54, विद्युत के 27, समाज कल्याण के 17, शिक्षा के 5, स्वास्थ्य के तीन व अन्य 62 मामले आये। यहां एसपी एमपी सिंह, सीएमओ डॉ. गीता यादव, सीओ माजिद अब्बास, श्रुति शुक्ला, डॉ. ललित, तहसीलदार राजेश चौरसिया व नायब तहसीलदार एके सरोज मौजूद रहे।