फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Suspicious death of woman

महिला की संदिग्ध मौत

Wed, 25 May 2016 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव।
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव। Updated Wed, 25 May 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
Suspicious death of woman
प्रतीकात्मक। - फोटो : अमर उजाला

थानाक्षेत्र के अल्दौ गांव में महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतका के पिता का आरोप है कि बेटी तीन बहनें थीं। ससुरालीजन उसके हिस्से की जमीन बेंचने का दबाव बना रहे थे। बेटी के मना करने पर उसे पहले प्रताड़ित किया, फिर जहर देकर मार दिया। भड़के मायके पक्ष के लोगों की सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।

विज्ञापन


रायबरेली लालगंज के लालूमऊ गांव निवासी भूपेंद्र ने तीन बेटियों में सबसे बड़ी बेटी ज्योति (22) का विवाह एक वर्ष पहले औरास थानाक्षेत्र के अल्दौ गांव निवासी गंगा से किया था। सोमवार तड़के ज्योति की हालत बिगड़ गई। पति ने बताया कि उसे इनायतपुर गांव के एक प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन


डॉक्टरों ने हालत गंभीर बताई तो उसे लखनऊ लेकर जा रहे थे। भुरकुंडी चौराहे के पास ज्योति की मौत हो गई। घटना की जानकारी पर बेटी की ससुराल पहुंचे पिता भूपेंद्र ने बताया कि एक सप्ताह पहले बेटी मायके से ससुराल आई थी। उसने बताया था कि उसके हिस्से की जमीन बेंचने के लिए ससुरालीजनों ने दबाव बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंकार करने पर उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। पिता का आरोप है कि बेटी को प्रताड़ित करने के बाद सोमवार रात उसे खाने में जहर दे देकर मार दिया गया। उन्होंने पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दी। सूचना पर पहुंचे एसओ प्रदीप यादव ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की बात कह शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। सीओ आरके चतुर्वेदी ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed