फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Sunshine did not come out for the second consecutive day, Galan made us miserable

Unnao News: लगातार दूसरे दिन भी नहीं निकली धूप, गलन ने किया बेहाल

Sun, 21 Jan 2024 02:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Sun, 21 Jan 2024 02:12 AM IST
विज्ञापन
Sunshine did not come out for the second consecutive day, Galan made us miserable
फोटो-31
विज्ञापन

लगातार दूसरे दिन भी नहीं निकली धूप, गलन ने किया बेहाल
-ठंड से बचाव के लिए लोग आग का ही आसरा ढूंढते रहे
संवाद न्यूज एजेंसी
उन्नाव। लगातार दूसरे दिन भी धूप नहीं निकली। जिससे ठंड और विकराल हो गई। गलन ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया। वहीं लोग भी आग का ही आसरा ढूंढते रहे। तापमान में भी उतार चढ़ाव देखने को मिला।

शुक्रवार की तरह शनिवार को भी पूरे दिन सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। आसमान में बादल छाए रहे। मध्यम गति से चलती हवाओं से गलन बढ़ गई। पूरे दिन कड़ाके की ठंड से लोगों को दो चार होना पड़ा। जरुरी काम से निकले लोग अलाव ही ढूंढते रहे। अधिकतम तापमान 13 व न्यूनतम छह डिग्री सेल्सियस बना रहा। वहीं कड़ाके की ठंड और शीत लहर के बावजूद बीघापुर तहसील में अलाव नदारद हैं। अधिकांश स्थानों पर रेन बसेरे का भी सिर्फ कागजी कोरम पूरा किया जा रहा है। क्षेत्रीय निवासी सतीश वर्मा, मनबीर सिंह, मनोज, मुन्ना सिंह आदि ने बताया कि एक पखवाड़े से लगातार पारा गिरता जा रहा है और शीतलहर ने परेशान कर रखा है। पशु पक्षी व अन्य जीव जंतु भी ठंड से बेहाल हैं। इस बार तहसील क्षेत्र में किसी भी प्रमुख स्थान पर अलाव नहीं जलवाए गए हैं। एसडीएम क्षितिज द्विवेदी ने शिकायतकर्ताओं की बात को सिरे से खारिज करते हुए बताया कि सभी चिन्हित स्थानों पर अलाव जलवाए जा रहे हैं और उनकी फोटो संबंधित कर्मियों द्वारा लगातार भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed