फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Sunil and Sunita won two mash Uncganv dhaura

ऊंचगांव सानी में सुनील और धौरा दो में सुनीता जीतीं

Wed, 24 Feb 2016 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव Updated Wed, 24 Feb 2016 01:19 AM IST
विज्ञापन
Sunil and Sunita won two mash Uncganv dhaura

त्रिस्तरीय पंचायत की रिक्त सीटों पर हुए उपचुनाव के परिणाम मंगलवार को जारी कर दिए गए। इसमें तीन बीडीसी और 161 ग्राम पंचायत सदस्य सीटें रहीं। क्षेत्र पंचायत सदस्य सीटों में पुरवा की ऊंचगांव सानी में जीत का सेहरा सुनील के सिर बंधा। वहीं हसनगंज की धौरा दो बीडीसी सीट पर सुनीता ने जीत दर्ज की।

विज्ञापन



असोहा की रिक्त शाहपुर बीडीसी सीट पर राजेश ने जीत का परचम लहराया। इसके अलावा 13 ब्लाकों में 161 ग्राम पंचायत सदस्यों ने आमने-सामने के मुकाबले में जीत दर्ज की।
विज्ञापन


 
उपचुनाव में तीन बीडीसी और 161 ग्राम पंचायत सदस्य सीटों के लिए रविवार को मतदान हुआ था। मंगलवार सुबह आठ बजे से गिनती शुरू हुई। सबसे पहले स्ट्रांग रूम में रखी पेटियों को बाहर लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



इसके बाद कड़ी सुरक्षा और उम्मीदवारों के सामने पेटियों को खोला गया। फिर मतपत्रों को एकत्रित कर गिनती की गई। इस दौरान एक गणना टेबल पर चार कर्मचारी रखे गए थे। ब्लाक कार्यालयों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।

 
बिछिया संवाददाता के अनुसार, ग्राम पंचायत सदस्य पदों में बिछिया के वार्ड आठ अतरसा से कैलाश, मोहद्दीनपुर से रामनरायण, झझरी से मुन्नी, अमरसस के वार्ड 14 से ज्ञानेंद्र सिंह, वार्ड 12 से रामासरे, वार्ड एक से रामविलास और वार्ड पांच से राजकुमार ने जीत दर्ज की।

 
पाटन संवाददाता के अनुसार सुमेरपुर ब्लाक में ककरारी में आनंद मोहन, कलानी में सरला देवी व रजान देवी विजयी हुईं। वहीं ग्रामसभा कोडराब तखेड़ा में अवधेश कुमार, विश्वास व चंद्रिका ने जीत दर्ज की। इसके अलावा सुमेरपुर के 28 वार्डों में कोई पर्चा दाखिल न होने के कारण यह रिक्त रह गई हैं।


कोटवर ग्राम पंचायत में 1, बिहार में 4, रावतपुर में 3, बजौरा 10, दुबाई 3, कुतुबपुर 2, वाजितपुर 3, जमीपुर 1, पनईखुर्द 1, गोरइया 3, सवाइन 5, मुबारकपुर 1, भइयाखेड़ा 1, पोखरा 11, पहाड़पुर 1, नरीखेड़ा में 1 पद आज भी रिक्त हैं। आरओ धर्मेद्र सिंह बघेल ने विजयी सदस्यों को प्रमाणपत्र दिया।


11 ग्राम पंचायतों में 23 वार्ड में हुए चुनाव में कैलाश रामविशुुन, राजकुमार, कलावती, कुसुमा, अनुपम देवी, पवन कुमार, चंदावती, शिवकला, शिवकंठ, लक्ष्मीदेवी, प्रभुदेई लज्जावती, उर्मिला, रामसजीवन, वसुधा देवी, चंद्रकुमार, हरिश्चंद्र, रामशंकर, अमित कुमार, मंशा देवी, आशीष कुमार व रामसुमेर विजयी रहे।


वहीं सरोजनी देवी लाटरी से जीतीं। मतगणना के दौरान एडीओ पंचायत अरुण अवस्थी मौजूद रहे।  गंजमुरादाबाद प्रतिनिधि के अनुसार, विकासखंड के ग्राम कैथौली में वार्ड तीन से नीरज देवी, वार्ड छह से रामपाल, वार्ड सात से गोमती, वार्ड 11 से हीरालाल ने विजय हासिल की।



हसनगंज व फतेहपुर चौरासी संवाददाता के अनुसार, क्षेत्र के रिक्त पदों के लिए ब्लाक कार्यालयों में कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना का कार्य हुआ। तीन से चार घंटे के बीच सभी रिक्त पदों के परिणाम जारी कर दिए गए। आरओ ने विजयी प्रत्याशियों को जीत का प्रमाणपत्र दिया। पुलिस बल की सख्ती के कारण कोई विजयी जुलूस नहीं निकाल सका।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed