फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Summer is making me furious and irritable

Unnao News: गर्मी बना रही उग्र और चिड़चिड़ा

Sun, 26 May 2024 12:47 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 May 2024 12:47 AM IST
विज्ञापन
Summer is making me furious and irritable
उन्नाव। तेज धूप के कारण लोग चिड़चिड़े और उग्र हो रहे हैं। इसका प्रमुख कारण हैप्पी हार्मोंस का प्रभावित होना है। इसकी वजह से लोग बाई पोलर डिसआर्डर की चपेट में आ रहे हैं।
विज्ञापन

गर्मी लोगों की सेहत बिगाड़ रही है। इसका असर लोगों के दिमाग पर भी पड़ रहा है। गर्मी के कारण लोग बाईपोलर डिसआर्डर की चपेट में आ रहे हैं। उनके हैप्पी हार्मोंस (डोपामाइन, सरोटोनिन, ऑक्सीटोसिन और एंडोर्फिस) प्रभावित होते हैं और गर्मी के कारण तनाव बढ़ाने वाला कॉर्डिसोल हॉर्मोंस का श्राव बढ़ जाता है और इससे व्यक्ति चिड़चिड़ा और उग्र हो जाता है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के मानसिक रोग विभाग में बाई पोलर डिसआर्डर से पीड़ित रोजाना औसतन 30 मरीज पहुंच रहे हैं। डॉक्टर के अनुसार, इस समय लोग जरा सी बात पर उग्र हो जाते हैं। यहां तक कि मारपीट पर भी उतर आते हैं। इसका प्रमुख कारण गर्मी है। वहीं, लोगों की नींद न पूरी होना भी एक वजह से लोगों को यह समस्या हो रही है। मनोरोग विशेषज्ञों के अनुसार, इस प्रकार के मरीज दवाएं नियमित लें, पानी खूब पीए, ठंडी जगह पर रहें। तनाव न लें, नींद पूरी लें। किसी प्रकार की समस्या होने पर डॉक्टर से सलाह लें।
विज्ञापन
विज्ञापन


अच्छी नींद के लिए यह करें

- एक समय में केवल एक ही कार्य करें
- रात में सोते समय ढीले कपड़े पहनें

- हाथ पैर धोकर ही बिस्तर पर जाएं
- धीमी आवाज में संगीत सुने

- सोने से एक घंटे पहले मोबाइल से दूरी बना लें

- घर परिवार के साथ समय बिताएं


साइकेट्रिस्ट की सलाह
साइकेट्रिस्ट काउंसलर सरस्वती रानी ने बताया कि मनोरोग का सबसे बड़ा कारण अनिद्रा है। जीवनशैली में बदलाव और गर्मी की वजह से लोग भरपूर नींद नहीं ले पा रहे हैं। इससे धीरे-धीरे बीमारियों की चपेट में आ जाते हैं। अगर इसका सही समय पर इलाज न किया गया तो गंभीर बीमारी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed