फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   summer

मौसम में बदलाव से लोगों को मिली गर्मी से राहत

Sun, 14 Jun 2015 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव Updated Sun, 14 Jun 2015 12:28 AM IST
विज्ञापन
summer

उन्नाव। आसमान में शनिवार को दोपहर बाद बादल छा गए। इससे अधिकतम व न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली। हालांकि शनिवार सुबह आसमान साफ रहा और तेज धूप ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया। तापमान भी बढ़ता गया। दोपहर बाद अचानक मौसम ने पलटी मारी और बादल छाने लगे। उधर, पछुआ हवाओं के चलते गर्मी में कुछ कमी महसूस की गई।

विज्ञापन


शुक्रवार रात 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली पछुआ हवाओं ने लोगों को भीषण गर्मी से राहत दी। शनिवार सुबह 7 बजे तक आसमान में बादल छाए रहे लेकिन इसके बाद आसमान साफ हो गया। उधर, तेज धूप के चलते तापमान बढ़ने लगा। दोपहर 12 बजते-बजते सूरज की किरणें आग बरसाने लगीं।
विज्ञापन


इससे शहर की प्रमुख सड़कों पर सन्नाटा छा गया। हालांकि शाम 4 बजे के बाद अचानक मौसम ने पलटी मारी और आसमान में बादल छाने लगे। इससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली। इसके साथ ही अधिकतम व न्यूनतम तापमान में भी गिरावट आई। मौसम वैज्ञानिक डॉ. सीबी सिंह ने बताया कि पछुआ हवाओं के चलते मौसम में बदलाव आया है। एक-दो दिन में बारिश होने की संभावना है। रविवार व सोमवार को तेज बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed