फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   summer

पछुआ हवाओं से नरम पड़ा पारा

Fri, 12 Jun 2015 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव Updated Fri, 12 Jun 2015 12:33 AM IST
विज्ञापन
summer
उन्नाव। दो दिनाें तक लगातार 45 डिग्री सेल्सियस पहुंचकर शहरियों के पसीने निकाल रहा पारा गुरुवार को पछुआ हवाओं के झोंको से नरम पड़ गया। रात से ही रुक-रुक कर चल रही 8 से 30 किलोमीटर की रफ्तार से चले पछुआ झोंको ने अधिकतम पारे को दो डिग्री तक सरकाया। दूसरी ओर न्यूनतम पारे ने छलांग लगाकर रात में भी पसीने छुड़ा दिए। गर्म हवाओं के झोंके रात में भी परेशान कए रहे।
विज्ञापन


 वर्तमान में हिंदू मान्यताओं के अनुसार, मृगशिरा नक्षत्र चल रहा है। इस नक्षत्र में लोगों को भीषण गर्मी का प्रकोप झेलना पड़ता है। पिछले दो दिनों में लोगों को चिलचिलाती धूप और तेज लू के थपेड़ों से आसमान से आग बरसने का आभास हुआ। गुरुवार को अचानक पछुआ से मौसम में बदलाव आया। इसके चलते अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई जबकि न्यूनतम पारे में वृद्धि हुई।
विज्ञापन


मंगलवार को जहां अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस था वहीं गुरुवार को यह घटकर 42 डिग्री पर पहुंच गया। न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस से बढ़कर गुरुवार को 32 डिग्री रिकार्ड किया गया। न्यूनतम पारे के लगभग 7 डिग्री के छलांग लगाने से लोग पसीने से तरबतर नजर आए। दिनभर तेज लूू के थपेड़ों के बीच लोग धूप से लुकाछिपी की जुगत में लगे रहे। बाइक सवारों से लेकर राहगीरों तक अंगौछे व चश्मे से ढके छिपे दिखे। सूरज की आग उगलती किरणों से लोग परेशान दिखे और खुद को घरों व दुकानों में ही कैद रखा। बाजारों व प्रमुख सड़कें सन्नाटे में डूबी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


14, 15 को प्री-मानसून दे सकता है राहत
उन्नाव। तेज गर्मी के बीच 14, 15 जून को प्री-मानसून राहत दे सकता है। मौसम विभाग ने इन तिथियों को बारिश की भविष्यवाणी की है। मौसम विभाग के डा. सीबी सिंह के मुताबिक गर्म हवाओं से बन रहे दबाव के कारण प्री-मानसून की संभावना बढ़ गई है। बारिश होने की स्थिति में दिन के तापमान में तो गिरावट होगी ही साथ ही रात में महसूस हो रहे गर्म थपेड़ों से भी कुछ हद तक राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed