{"_id":"5f246c568ebc3e9fab3b102e","slug":"students-will-learn-to-speak-hindi-and-english-through-the-read-elang-app-unnao-news-knp574404582","type":"story","status":"publish","title_hn":"रीड एलांग एप के माध्यम से हिंदी व अंग्रेजी बोलना सीखेंगे छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रीड एलांग एप के माध्यम से हिंदी व अंग्रेजी बोलना सीखेंगे छात्र
विज्ञापन
परिषदीय स्कूलों में पढ़ाई करने वाले छात्रों के अभिभावकों के मोबाइल पर रीड एलांग एप डाउनलोड करात?
- फोटो : UNNAO
उन्नाव। परिषदीय स्कूलों में पढ़ाई करने वाले छात्र अब रीड एलांग एप के तहत हिंदी व अंग्रेजी बोलने का सलीका सीखेंगे। यह लाभ उन्हीं छात्रों को मिलेगा जिनके अभिभावकों के पास मल्टीमीडिया सेट होगा। शिक्षकों के साथ अनुदेशक व शिक्षामित्रों को एप डाउनलोड कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
कोरोना संक्रमण काल में परिषदीय स्कूलों के बंद होने से घर बैठे छात्र हिंदी व अंग्रेजी के शब्द न भूलें इसलिए उन्हें अब रीड एलांग एप के माध्यम से पढ़ाई कराई जाएगी। मिशन प्रेरणा के तहत बच्चों के हिंदी और अंग्रेजी भाषा के पठन कौशल को सुधारने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने गूगल से समझौता किया है। जिले में इसका प्रभारी कटरी पीपरखेड़ा प्राथमिक स्कूल की प्रधान शिक्षिका रचना सिंह को प्रभारी बनाया गया है।
उन्होंने बताया कि जिले के शिक्षकों, अनुदेशकों व शिक्षामित्रों को लक्ष्य दिया गया है कि वह अपने स्कूल के सभी अभिभावक जिनके पास स्मार्ट फोन है उनके मोबाइल पर रीड एलांग ऐप को डाउनलोड कराएं और उन्हें इस एप के प्रयोग की ट्रेनिंग दें। यह एप 6 से 11 साल तक के बच्चों की पढ़ाई के लिए बनाया गया है। इस एप में जो वाक्य लिखकर आता है उसे बच्चों को सही बोलना होता है। प्रत्येक शब्द के सही उच्चारण पर स्टार बनकर आ जाता है। इसमें बच्चों की रुचि भी बढ़ती है और खेल-खेल में वह शब्दों का उच्चारण सीख जाते हैं। इस दौरान उनके साथ शोभना मिश्रा, रीती मिश्रा, अनीता, कहकशां खातून उपस्थित रहीं।