फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Students of class four and five do not know the alphabet.

Unnao News: कक्षा चार और पांच के छात्रों को वर्णमाला का ज्ञान नहीं

Thu, 28 Sep 2023 11:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 Sep 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
Students of class four and five do not know the alphabet.
औरास। विकासखंड औरास के नंदौली गांव में संचालित प्राथमिक विद्यालय के कक्षा चार व पांच में अध्यनरत बच्चों को वर्णमाला तक का ज्ञान नहीं है। यह खुलासा खंड विकास अधिकारी कार्यालय औरास से बीईओ को भेजे गए पत्र से हुआ है। खंड विकास अधिकारी ने बीईओ को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

20 सितंबर को बीडीओ कार्यालय औरास से बीईओ औरास को एक पत्र भेजा गया। जिसमें खंड विकास अधिकारी मुनेश चंद्र द्वारा बताया गया कि प्राथमिक विद्यालय नंदौली में पढ़ने वाले कक्षा चार और पांच के बच्चों को वर्णमाला तक का ज्ञान नही हैं।
विज्ञापन

लगभग सभी विद्यालयों में यही स्थिति है। जिस पर बीईओ मनींद्र कुमार ने सभी एआरपी, शिक्षक संकुल, प्रधान व इंचार्ज, सहायक शिक्षकों, शिक्षामित्रों और अनुदेशकों को तुरंत स्थिति में सुधार करने के निर्देश दिए। वहीं नंदौली प्राथमिक विद्यालय के समस्त शिक्षकों से दो कार्य दिवस के अंदर सुस्पष्ट स्पष्टीकरण तलब किया है। संतोषजनक उत्तर न मिलने पर अग्रिम कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed