फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   students,exam,adhikari

दो पालियों में होंगी वार्षिक परीक्षाएं, जारी हुई समय सारिणी

Thu, 17 Mar 2022 11:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Mar 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
students,exam,adhikari
उन्नाव। परिषदीय स्कूलों में होने वाली वार्षिक परीक्षाएं दो पालियों में होंगी। परीक्षा की तिथि घोषित होने के बाद बीएसए ने बीईओ को परीक्षा के लिए उत्तर पुस्तिकाएं और प्रशभनपत्र की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जिले में कुल 2709 परिषदीय स्कूल संचालित हैं।
इसमें 1883 प्राथमिक व 451 उच्च प्राथमिक स्कूल व 375 कंपोजिट स्कूल शामिल हैं। इन स्कूलों में 2.25 लाख छात्र अध्ययनरत हैं। इन स्कूलों में 23 मार्च से वार्षिक परीक्षाएं शुरू होने जा रही हैं।
विज्ञापन

पहले दिन कक्षा 1-5 तक के छात्रों का सुबह 10 से 12 बजे तक पहली पाली में अंग्रेजी व दोपहर एक से तीन बजे तक नैतिक शिक्षा का पेपर होगा। वहीं कक्षा 6-8 तक के छात्रों का पहली पाली में सामाजिक अध्ययन व दूसरी पाली में पर्यावरणीय अध्ययन का पेपर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएसए संजय वितारी ने बताया कि प्राथमिक स्कूल की परीक्षाएं 26 मार्च तक व उच्च प्राथमिक स्कूल की परीक्षाएं 28 मार्च तक चलेंगी। इसमें कक्षा एक में सिर्फ मौखिक परीक्षाएं कराई जाएंगी। परीक्षा पुस्तिकाओं व अंक पत्रों का रखरखाव सावधानीपूर्वक किया जाएगा।

निर्धारित समय सारिणी के अनुसार ब्लॉकों में परीक्षा कराने के निर्देश बीईओ को दिए गए हैं। परीक्षा समापन के बाद मूल्यांकन कार्य 28 से 30 मार्च तक चलेगा। 31 मार्च को परीक्षाफल वितरित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed