फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Student's body was found hanging from the house

घर में फंदे से लटका मिला छात्रा का शव

Sat, 29 Feb 2020 01:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 Feb 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
Student's body was found hanging from the house
माखी थानाक्षेत्र के मर्दनखेड़ा गांव में मृत शिवानी के पिता मायाराम से जानकारी करती पुलिस। - फोटो : UNNAO
उन्नाव/सोनिक। घर में अकेली कक्षा 8 की छात्रा का शव घर के पीछे के कमरे मे छत के कुंडे में फंदे से लटका मिला। उसके हाथ, पैर व मुंह दुपट्टे से बंधे होने से छात्रा की हत्या कर शव लटकाए जाने की चर्चा फैल गई। घर का दरवाजा अंदर से बंद मिला। ग्रामीणों की मदद से दरवाजा तोड़कर घरवाले भीतर पहुुंचे तो शव लटका देखा। इसपर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शुरुआती जांच के बाद शव को फंदे से उतारा। एएसपी उत्तरी ने भी घटना स्थल की जांच की। उन्होंने पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह सामने आने की बात कही है।
विज्ञापन

माखी थाना क्षेत्र के गांव रूपऊ के मजरा मर्दनखेड़ा निवासी मायाराम दही चौकी स्थित एक फैक्टरी में मजदूरी करता है। रोज की तरह शुक्रवार सुबह वह ड्यूटी पर चला गया। कक्षा 8 में पढ़ने वाली उसकी 14 वर्षीय बेटी शिवानी सुबह मां सोनी के साथ खेत में निराई करने चली गई। जबकि 10 वर्षीय बेटा अनमोल पड़ोस के गांव मझखोरिया स्थित निजी स्कूल में पढ़ने चला गया। दोपहर करीब 12 बजे शिवानी खेत से घर आ गई। जबकि पत्नी खेत में ही काम करती रही। दोपहर 3 बजे करीब बेटा अनमोल स्कूल से घर लौटा तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। कई बार उसने दस्तक दी लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। वह खेत गया और मां को बुलाकर लाया। पड़ोसियों की मदद से दरवाजे को तोड़कर बेटी को खोजते हुए सभी पीछे के कमरे में पहुंचे तो उसका शव छत के कुंडे में दुपट्टे लटका मिला। बेटी का शव देख मां बेहाल हो गई।
विज्ञापन

मृतका शिवानी के हाथ-पैर दुपट्टे से बंधे मिले। मुंह भी एक दुपट्टे से कसा हुआ था। शिवानी की हत्या करने के बाद घटना को आत्महत्या का रूप दिए जाने की चर्चा तेज हो गई। सूचना मिलते ही पिता भी भागकर घर पहुंचा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। माखी एसओ एसओ संतोष सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे और छानबीन शुरू की। कुछ देर बाद एएसपी उत्तरी धवल जायसवाल भी पहुंचे और जांच की। एएसपी ने शव को पोस्टमार्टम भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। बताया कि कमरे को सील करा दिया गया है। शनिवार को फॉरेंसिक टीम से भी जांच की जाएगी। उन्होंने बताया कि परिजनों ने किसी तरह का आरोप नहीं लगाया है। घटना की तफ्तीश चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed