फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Student riding a bike collides with a bicycle, dies

Unnao News: साइकिल में टकराया बाइक सवार छात्र, मौत

Wed, 25 Jun 2025 11:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Jun 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
Student riding a bike collides with a bicycle, dies
अभिषेक कुमार। - फोटो : संवाद
सफीपुर। आसीवन थाना क्षेत्र के लखनऊ-बांगरमऊ मार्ग पर बुधवार रात करीब साढ़े आठ बजे साइकिल और बाइक में टक्कर हो गई। गंभीर रूप से घायल बाइक सवार को पुलिस ने सीएचसी मियागंज भेजा। यहां मृत घोषित कर दिया गया। हादसे के वक्त वह हेलमेट लगाए था।
विज्ञापन

फतेहपुर चौरासी थाना के गांव सम्सापुर भूड़ निवासी अभिषेक (24) पुत्र रामगोपाल श्रीवास्तव हरदोई जिले के के थाना गौसगंज तेरवा स्थित कालेज जीबीआर कृषि महाविद्यालय में पढ़ता था। वह एग्रीकल्चर का दूसरे वर्ष का छात्र था। बुधवार सुबह नौ बजे कॉलेज गया था।
विज्ञापन

लौटते समय रात करीब 8:30 बजे वह लखनऊ-बांगरमऊ मार्ग पर आसीवन थाना के सबलगढ़ी चौराहा पहुंचा था। आगे चल रहे साइकिल सवार से टकराते हुए बाइक करीब 50 मीटर तक सड़क पर फिसलती चली गई। इससे बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस उसे मियागंज सीएचसी ले गई। यहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आशा कार्यकर्ता पद पर कार्यरत मां मंझिलता ने बताया कि अभिषेक चार भाई-बहनों में बड़ा था। एसओ अजय कुमार सिंह ने बताया कि साइकिल सवार मौके पर नहीं मिला है। परिजनों की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed