फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   student got tablet

टैबलेट मिले तो खिले छात्रों के चेहरे

Tue, 10 May 2022 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 May 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
student got tablet
उन्नाव/फतेहपुर चौरासी। चार कॉलेजों में सोमवार को 607 छात्रों को टैबलेट वितरित किए गए। अयोध्या प्रसाद मिश्र महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक श्रीकांत कटियार ने कहा कि भाजपा शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए तत्पर है। इसी कड़ी में सरकार छात्रों को स्मार्ट फोन व टैबलेट का वितरण कर रही है। इससे छात्रों को बदलते परिवेश में उच्च तकनीक से सरलता से जुड़ने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन

महाविद्यालय के प्रबंधक अखिलेश मिश्रा ने परास्नातक विज्ञान एवं कला वर्ग के अंतिम वर्ष के 139 छात्रों को टैबलेट दिए।
इस दौरान पूर्व जिला पंचायत सदस्य अतुल मिश्रा, संदीप बाजपेयी, अनुराग त्रिपाठी, अनुराग मिश्रा, लक्ष्मीकांत तिवारी, राकेश, शुभम शुक्ला उपस्थित रहे। दही चौकी व डीह स्थित पॉलीटेक्निक में कुल 345 छात्रों को टैबलेट दिए गए।
विज्ञापन

कार्यक्रम में पहुंचे सदर विधायक पंकज गुप्ता ने कहा कि वर्तमान में जो जितना अधिक तकनीक का जानकार है, वह उतना आगे बढ़ रहा है। छात्रों को आगे बढ़ाने के लिए सरकार उन्हें टैबलेट दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्र इसका पढ़ाई में सदुपयोग कर आगे बढ़ें। दही चौकी स्थित पॉलीटेक्निक में प्रधानाचार्य पीयूष शाक्य ने मुख्य अतिथि का आभार व्यक्त किया। डीह स्थित पॉलीटेक्निक में प्रधानाचार्या कल्पना गौर मौजूद रहीं। डीएसएन डिग्री कॉलेज में 123 छात्रों को सदर विधायक ने टैबलेट दिए। यहां प्राचार्य आनंदस्वरूप शुक्ला उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed