फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Student drowned while bathing in Sai river

Unnao News: सई नदी में नहाते समय छात्र की डूबकर मौत

Wed, 14 May 2025 12:52 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Wed, 14 May 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Student drowned while bathing in Sai river
सफीपुर। फुफेरे भाई व दोस्तों के साथ गांव से पांच किलोमीटर दूर सई नदी में नहा रहा छात्र गहराई में जाकर डूब गया। दोस्तों का शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने तलाश की और जाल डाल कर करीब डेढ़ घंटे बाद खोज निकाला। औरास सीएचसी में युवक को मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

आसीवन थानाक्षेत्र के गांव ऐनी खुर्द निवासी विशाल (18) पुत्र सिपाही लाल फुफेरे भाई लकी, दोस्त कुनाल, सुजीत, प्रिंस समेत सात लोगों के साथ सई नदी नहाने गया था। नहाते समय विशाल गहरे पानी में डूबने लगा। दोस्तों ने बचाने की कोशिश की लेकिन सफल नहीं हुए। शोर मचाकर ग्रामीणों को बुलाया। काफी प्रयास के बाद ग्रामीण जाल की मदद से करीब डेढ़ घंटे बाद विशाल को खोज पाए। उसे औरास सीएचसी पहुंचाया गया जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

पिता सिपाही लाल बताया कि विशाल ने इसी वर्ष इंटरमीडिएट की परीक्षा पास की थी। वह दो भाई व एक बहन में सबसे बड़ा था। छोटा भाई सुभाष व सबसे छोटी बहन सुभाषिनी है। मृतक की मां संगीता व बाबा यदुनाथ सहित सभी परिजन बेहाल हो गए। आसीवन एसओ अजय कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed