{"_id":"5db9e4ba8ebc3e013662d2ed","slug":"student-dies-due-to-electric-shock-in-shop-unnao-news-knp522745860","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान में करंट लगने से छात्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकान में करंट लगने से छात्र की मौत
विज्ञापन
मौरावां। कस्बे के मोहल्ला चंदनगंज बाजार स्थित हनुमान मंदिर के निकट इलेक्ट्रॉनिक सामान की दुकान खोलने गया बालक विद्युत तार में उतरे करंट की चपेट में आ गया। गंभीर रूप से झुलसे बालक को पड़ोसी दुकानदार सीएचसी लाए जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
चंदनगंज बाजार निवासी दिनेश चंद्र गुप्ता की बाजार स्थित हनुमान मंदिर के निकट इलेक्ट्रॉनिक सामान की दुकान है। बुधवार को स्थानीय साप्ताहिक बाजार होने के कारण दिनेश ने अपने पुत्र केशव गुप्ता (12) को दुकान खोलने के लिए भेज दिया। केशव शटर खोलने के बाद दुकान के अंदर दाखिल हुआ। इसी बीच वह अंदर एक विद्युत तार की चपेट में आ गया। तार में करंट उतरा होने से वह उसमें चिपककर गंभीर रूप से झुलस गया।
सीएचसी में चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। केशव कस्बे के मुन्नी देवी बाल विद्यालय में कक्षा 6 का छात्र था। केशव की मौत से मां रोशनी व पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। केशव के अलावा परिवार में एक मात्र आठ साल की बालिका पूर्वी है। थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों ने घटना के संबंध में कोई सूचना नहीं दी है।